आनंद मार्ग की ओर से दो दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित, 60 यूनिट रक्त संग्रह
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से आयोजित दो दिवसीय रक्तदान शिविर में 60 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराकर मानव सेवा करना था। इस दौरान रक्तदाताओं को पौधे देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी सदस्य ज्ञान रंजन प्रसाद, मनोज मिश्रा, शुभम मिश्रा, रंजन मिश्रा और जमशेदपुर ब्लड बैंक के संजय चौधरी ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। सुनील आनंद ने कहा कि रक्तदान एक पूजा है और जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची मानव सेवा है। उन्होंने कहा कि सेवा का कार्य परमात्मीय भाव से करना चाहिए, क्योंकि मानव सेवा ही माधव सेवा है।

