Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ग्राम भ्रमण के बाद ध्वजारोहण, विष्णु महायज्ञ को लेकर हसनपुर ग्राम में गुंजा आस्था का जय घोष
    Headlines खबरें राज्य से धर्म पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    ग्राम भ्रमण के बाद ध्वजारोहण, विष्णु महायज्ञ को लेकर हसनपुर ग्राम में गुंजा आस्था का जय घोष

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    विष्णु महायज्ञ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ग्राम भ्रमण के बाद ध्वजारोहण, विष्णु महायज्ञ को लेकर हसनपुर ग्राम में गुंजा आस्था का जय घोष,

    हजारों श्रद्धालु महिला-पुरुष, कुमारी कन्याएं और धर्मप्रेमी शामिल हुए; ग्राम देवताओं व मंदिरों को निमंत्रण देकर 9 दिवसीय महायज्ञ का शंखनाद
    बेगूसराय/ राष्ट्र संवाद ब्यूरो
    नगर परिषद क्षेत्र तेघड़ा के
    हसनपुर गांव में प्रस्तावित नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ को लेकर भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण के साथ धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। ध्वजारोहण से पूर्व हजारों श्रद्धालु महिला-पुरुष, धर्मप्रेमी और कुमारी कन्याओं की सहभागिता में पूरे गांव का भ्रमण किया गया। इस दौरान विभिन्न मंदिरों और ग्राम देवताओं को महायज्ञ के लिए आमंत्रित किया गया। श्रद्धा, भक्ति और जयघोष के बीच निकले ग्राम भ्रमण के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ध्वजारोहण किया गया।
    बनारस से पधारे विद्वान पंडित मनु पाठक एवं उनके साथ आए आचार्यों ने भूमि पूजन सहित सभी धार्मिक विधियां संपन्न कराईं। यजमान सौरभ कुमार रहे। महंत त्यागी गोपाल दास जी महाराज ने कहा कि विष्णु महायज्ञ धर्म, कर्म, सदाचार, ईश्वर भक्ति और मानवता की चेतना जागृत करने का माध्यम है। यज्ञ मनुष्य को आत्मशुद्धि, सेवा, परोपकार और सत्य के मार्ग पर प्रेरित करता है तथा समाज में प्रेम, समता, भाईचारा और सद्भाव मजबूत करता है।
    9 से 17 मई 2027 तक प्रस्तावित महायज्ञ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 22 नवंबर को विशाल भंडारा होगा। आयोजन में सच्चा बाबा आश्रम के महंत ब्रह्मचारी हरिओम जी महाराज, व्यवस्थापक रामाशीष सिंह, हेमंत सिंह, तेघड़ा नगर परिषद वार्ड-2 के पार्षद गौरव कुमार एवं वार्ड-3 के पार्षद सौरभ कुमार, अनिल सिंह, अमित कुमार, शंभू सिंह सहित ग्राम सैकड़ो ग्राम वासी मौजूद थे।

    तेघड़ा धार्मिक अनुष्ठान बेगूसराय विष्णु महायज्ञ हसनपुर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइंडेन बॉटलिंग प्लांट में नहीं हो सका समिति चुनाव*
    Next Article रामचरितमानस के संदेश से गुंजायमान हुआ बजलपुरा महावीर स्थान

    Related Posts

    डीएवी पब्लिक स्कूल में ‘सीखना कैसे सीखें’ विषय पर विशेष मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन

    November 22, 2026

    स्व शिव शंकर यादव की श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

    November 22, 2026

    मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन तक बीएलओ शिक्षकों के तबादले पर रोक

    November 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डीएवी पब्लिक स्कूल में ‘सीखना कैसे सीखें’ विषय पर विशेष मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन

    स्व शिव शंकर यादव की श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

    मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन तक बीएलओ शिक्षकों के तबादले पर रोक

    सूर्य मंदिर निर्माण को लेकर मुसहरी पोखर में हुआ भूमि पूजन

    ईश्वर दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति शुभारंभ सह किसान जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

    प्रसिद्ध रामायणी रामभजन महतो के निधन से रामायण प्रेमियों में शोक की लहर

    पीएम मोदी ने किया गौरा के + 2 विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन

    भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत जेल भरो अभियान 1.2.3 दिसंबर को

    रामचरितमानस के संदेश से गुंजायमान हुआ बजलपुरा महावीर स्थान

    ग्राम भ्रमण के बाद ध्वजारोहण, विष्णु महायज्ञ को लेकर हसनपुर ग्राम में गुंजा आस्था का जय घोष

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.