Byइंडेन बॉटलिंग प्लांट में नहीं हो सका समिति चुनाव*
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
औद्योगिक क्षेत्र स्थित इंडेन बॉटलिंग प्लांट में शनिवार को यूनियन चुनाव की प्रक्रिया पर प्रबंधन की ओर से रोक लगाए जाने से विवाद खड़ा हो गया। झामुमो कार्यकर्ताओं और यूनियन सदस्यों ने इस पर कड़ा आक्रोश जताया। इस दौरान सहायक निबंधक सह निर्वाचन पदाधिकारी को भी प्लांट परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया।
जानकारी के अनुसार, निर्वाचन पदाधिकारी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए प्लांट पहुंचे थे, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने प्रबंधन का हवाला देते हुए उन्हें परिसर में प्रवेश से रोक दिया। इसके बाद वे करीब तीन घंटे तक प्लांट के मुख्य द्वार पर रहे और प्लांट हेड से मिलने का प्रयास किया, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। उन्होंने मामले की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को दी।
इसके बाद निर्वाचन पदाधिकारी ने 28 नवंबर को बॉटलिंग प्लांट के निकट ऊपरबेड़ा गांव स्थित सामुदायिक भवन में यूनियन चुनाव कराने का आदेश जारी किया।

