राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई। उपायुक्त के नेतृत्व में रैली समाहरणालय परिसर से शुरू होकर साकची गोलचक्कर पहुंची। जिला परिवहन कार्यालय की ओर से आयोजित इस अभियान में लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने का संदेश दिया गया। उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। रैली का मुख्य संदेश ‘सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा’ रहा।
Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

