Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कदमा के घनी आबादी के बीच कचरे का अंबार, विधायक के करीबी जदयू नेता हैं ठेकेदार
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कदमा के घनी आबादी के बीच कचरे का अंबार, विधायक के करीबी जदयू नेता हैं ठेकेदार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कदमा के घनी आबादी के बीच कचरे का अंबार, विधायक के करीबी जदयू नेता हैं ठेकेदार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर इन दिनों बदहाल होती जा रही है। घनी आबादी के बीच कचरा न सिर्फ लोगों के लिए परेशानी का सबब बना है, बल्कि मौजूदा विधायक की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। कचरा जहां-तहां खाली जमीनों, सड़क किनारे, मोहल्लों के बीच और सार्वजनिक स्थलों पर फैला हुआ है.इसका सबसे भयावह कदमा में देखने को मिल रहा है, जहां आबादी के ठीक बीचों-बीच कचरे का विशाल अंबार लगा हुआ है.संकरी गलियों और घरों के बीच जमा कचरे से इलाके में दुर्गंध फैल रही है.स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह-शाम सांस लेना मुश्किल हो गया है. कचरे से उठती बदबू और उसमें पनपते मच्छर, मक्खियां व आवारा जानवर लोगों के लिए बड़ी समस्या बन चुके हैं।

    बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के स्वास्थ्य पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। बावजूद इसके स्थानीय विधायक इस समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे है. सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या शहर की सफाई व्यवस्था को स्थानीय विधायक ने यूं ही भगवान भरोसे छोड़ दिया है. घनी आबादी में कचरा रहना जीवन पर खतरा: विशेषज्ञों का मानना है कि घनी आबादी के बीच कचरा न सिर्फ अस्वास्थ्यकर है, बल्कि यह पर्यावरण और जल स्रोतों के लिए भी खतरा है। कचरे से निकलने वाला जहरीला पानी जमीन में रिसकर भू-जल को प्रदूषित कर सकता है। साथ ही खुले में पड़े कचरे से आग लगने और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है.कांग्रेस कार्यकर्ता मनोज झा ने स्थानीय विधायक को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है के वे जल्द से जल्द कार्रवाई कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करें, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और क्षेत्र को स्वच्छ व सुरक्षित बनाया जा सके, उन्होंने कहा कि यहां के ठेकेदार जदयू नेता हैं और उनपर विधायक सरयू राय की विशेष कृपा हैं, कम मैन पॉवर के साथ काम कराया जाता हैं जिससे भ्रष्टाचार की बू आती हैं, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सफाई व्यवस्था सही नहीं की गई तो जनता के साथ मिलकर आंदोलन किया जायेगा.इस दौरान मनोज झा, प्रभात ठाकुर,संजय तिवारी ,अवधेश सिंह, राजेश रजक, राजेश गोराई,सोनु सोनकर-पंकज झा,दिनेश अग्रवाल,देवाशीष डे,राजुमल्लीक,मनोज भगत, जे.पी.साहू, प्रेम राय,रोशन सिंह, धन्नू महतो, संतोष सिंह चिराग सिंह,मल्लीक दा उपस्थित थे

    कदमा के घनी आबादी के बीच कचरे का अंबार विधायक के करीबी जदयू नेता हैं ठेकेदार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकैमूर में बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने शराब तस्करी में दो लोगों को किया गिरफ्तार
    Next Article यूजीसी का नया कानून सवर्णों से शिक्षा का अधिकार छीनने का कुत्सित प्रयास – प्रमोद मिश्रा

    Related Posts

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    June 17, 2026

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    June 17, 2026

    पेट्रोल छिड़ककर वाइन शॉप में लगाई आग, फिर मोबाइल से बनाया वीडियो, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    पेट्रोल छिड़ककर वाइन शॉप में लगाई आग, फिर मोबाइल से बनाया वीडियो, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

    पाकुड़ हिरणपुर में ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    खेल और शिक्षा जगत में चार दशक की सेवाओं के लिए श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि

    16 साल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    पुलिस पर फायरिंग करने वाला भरत तिवारी एनकाउंटर में घायल, दोनों जांघ में लगी गोली

    रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.