Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अडानी-हिंडनबर्ग मामले में बोले अमित शाह- कुछ गलत हुआ है तो किसी को बख्शा नहीं जाना चाहिए
    Breaking News Headlines बिहार

    अडानी-हिंडनबर्ग मामले में बोले अमित शाह- कुछ गलत हुआ है तो किसी को बख्शा नहीं जाना चाहिए

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली  -:   अडानी-हिंडनबर्ग मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति बनाने की विपक्ष की मांग पर अमित शाह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से पहले ही इस मामले का संज्ञान लिया जा चुका है और कोर्ट ने एक जांच समिति का गठन भी किया है. उन्होंने कहा कि गर कुछ गलत हुआ है तो किसी को बख्शा नहीं जाना चाहिए. एक कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकार को इस विवाद पर कोई भ्रम नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने अडानी-हिंडनबर्ग मामले की जांच के लिए एक जांच समिति का गठन किया है. अब लोगों को न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा करना चाहिए.

     

     

     

    गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अगर किसी के पास इस मामले से जुड़े सबूत हैं तो उसे सुप्रीम कोटज़् की कमेटी के सामने पेश करना चाहिए. अमित शाह ने आगे कहा कि अगर कुछ गलत हुआ है तो किसी को नहीं बख्शा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड पहले ही सुप्रीम कोर्ट को बता चुका है कि वह इस मामले की जांच कर रहा है.

     

     

     

    वहीं कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि बीजेपी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन साल 2024 में भी सरकार बनाएगा और नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद तीन अहम मुद्दों जम्मू कश्मीर, पूर्वोत्तर और नक्सली समस्या को मोटे तौर पर सुलझा लिया गया है.

     

     

    अमित शाह ने 2024 लोकसभा चुनावों को लेकर कहा कि जनता तय करेगी कि देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा. मैंने देश के सभी हिस्सों का दौरा किया और महसूस किया है कि बीजेपी ही देश में अगली सरकार बनाएगी और मोदी लगातार तीसरी बार पीएम बनेंगे. उन्होंने कहा कि 1970 के बाद पहली बार होगा, जब किसी पीएम को लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए चुना जाएगा. हमें 303 से ज्यादा सीटें मिलेंगी.

    –

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार सरकार का मुफ्त बिजली देने से साफ इंकार, ऊर्जा मंत्री ने कहा- ये संभव ही नहीं है
    Next Article आगामी चुनाव में अशोक गहलोत ही होंगे कांग्रेस पार्टी का चेहरा

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.