Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार सरकार का मुफ्त बिजली देने से साफ इंकार, ऊर्जा मंत्री ने कहा- ये संभव ही नहीं है
    Breaking News Headlines बिहार

    बिहार सरकार का मुफ्त बिजली देने से साफ इंकार, ऊर्जा मंत्री ने कहा- ये संभव ही नहीं है

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पटना  -: बिहार के ऊर्जा मंत्री ने राज्य में मुफ्त बिजली देने से साफ इंकार करते हुए कहा कि ये संभव ही नहीं है. जानकारी के अनुसार विधानसभा की कार्यवाही के दौरान ऊर्जा मंत्री मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार में अब तक 13 लाख से अधिक स्मार्ट प्री पेड मीटर लग चुके हैं. अक्टूबर 2022 में 1 करोड़ 48 लाख उपभोक्ताओं को स्मार्ट प्री पेड मीटर लगाने के लिए 15074 करोड़ रुपए की योजना को स्वीकृति दी गई है. वहीं उन्होंने ऊर्जा विभाग के बजट पर विधानसभा में लाए गए कटौती प्रस्ताव पर जबाब देते हुए साफ शब्दों में कहा कि राज्य में मुफ्त बिजली संभव ही नहीं है.

     

     

     

     

    इसके साथ ही ऊर्जा मंत्री ने सदन को इस बात की जानकारी देते हुये कहा कि सब्सिडी के रूप में उपभोक्ताओं को आठ हजार करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं. ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत अलग-अलग श्रेणी के उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट की दर से अनुदान सरकार द्वारा दिया जा रहा है. वर्तमान वित्तीय वर्ष में 7801 करोड़ रुपए का अनुदान दिया जा चुका है. इससे ज्यादा सरकार के स्तर पर संभव नहीं है. सदन में कई विधायकों द्वारा दूसरे राज्यों की तर्ज पर मुफ्त बिजली की मांग की गई थी. बिजली बिल अधिक आने और बिजली से जुड़ी तमाम शिकायतों के संबंध में मंत्री ने अपने स्तर पर जानकारी दी. मंत्री ने घोषणा करते हुये कहा कि प्रत्येक माह के हर दूसरे सप्ताह में प्रखंड स्तर पर कैंप लगाया जाएगा.

     

     

     

    उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड के पुनर्गठन के समय 2012 में राज्य का अधिकतम लोड 1802 मेगावाट था जो वर्ष 2022 में 6738 मेगावाट हो गया. ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बिहार को उसके पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल, यूपी और झारखंड की तुलना में महंगी बिजली मिलती है. मंत्री की माने तो राज्य सरकार अपने उपभोक्ताओं को इसके बावजूद सस्ती बिजली उपलब्ध करा रही है. हम लगातार वन नेशन वन टैरिफ की बात करते रहे हैं, पर उसका कुछ नहीं हो रहा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे को लेकर भड़के नॉर्वे एम्बेसडर
    Next Article अडानी-हिंडनबर्ग मामले में बोले अमित शाह- कुछ गलत हुआ है तो किसी को बख्शा नहीं जाना चाहिए

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.