Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आगामी चुनाव में अशोक गहलोत ही होंगे कांग्रेस पार्टी का चेहरा
    Breaking News Headlines राजनीति

    आगामी चुनाव में अशोक गहलोत ही होंगे कांग्रेस पार्टी का चेहरा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जयपुर:-   आगामी विधानसभा चुनाव में अशोक गहलोत ही कांग्रेस पार्टी का चेहरा होंगे। ऐसा ही संदेश पार्टी की ओर से शुक्रवार को जारी एक वीडियो में दिया गया है। 17 मार्च 2023 को कांग्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो जारी हुआ है। इसमें बताया गया है ‘नई चुनौतियों के लिए तैयार, 2023-28 राजस्थान में गहलोत फिर से’। इस वीडियो में गेम में मारियों की जगह सीएम गहलोत को दिखाते हुए सरकार की उपलब्धियां बताई गई हैं।

     

     

     

    इस वीडियो में जहां प्रदेश में कांग्रेस चेहरे के रूप में अशोक गहलोत को दिखाया गया है वहीं यह संदेश भी दिया गया है कि सचिन पायलट को लेकर चल रही कसमकस अब खत्म हो चुकी है। पायलट को लेकर पार्टी की रणनीति साफ हो चुकी है। बता दें कि पिछले डेढ़ साल से जारी पायलट-गहलोत के बीच की पॉलिटिक्स से राजस्थान कांग्रेस को खासा नुकसान उठाना पड़ा था। पार्टी की साख के साथ ही जनता के बीच आगामी चुनाव को लेकर भी गलत संदेश गया। लेकिन इस डेढ़ साल के घटनाक्रम के बाद कसमकश को खत्म करने की कोशिश की गई है। लेकिन देखना होगा कि पार्टी में गुटबाजी पर भी क्या विराम लगेगा!

     

     

     

    सचिन पायलट ने राजस्थान में गहलोत सरकार और अशोक गहलोत के नेतृत्व के खिलाफ बगावत की थी। इस घटना के बाद पार्टी ने एक्शन लिया। उप मुख्यमंत्री पद से पायलट को हटा दिया गया। डेढ़ साल में पायलट और उनके समर्थकों उम्मीद थी कि आलाकमान उनकी सुनेगा। यह भी अटकलें लगाई जाने लगी कि अब सीएम कुर्सी पायलट को सौंपी जाएगी। चुनावी साल में पायलट को बतौर चेहरा पेश करने के भी कयास लगाए जाने लगे। लेकिन सरकार के बाद अब पायलट को चुनावी चौसर पर भी गहलोत ने मात दी है। राजस्थान में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव है। चुनावी साल में सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी भी अंदरुनी कलह से ऊपर उठकर सत्ता में वापसी की पूरजोर कोशिशों में लगी है। वर्तमान सरकार के अंतिम बजट में बड़ी घोषणों के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में अब तक की सबसे बड़ी घोषणा कर दी। 19 नए जिलों के तोहफे को भी चुनावी साल में स्वार्थों की पूर्ति वाला बताया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअडानी-हिंडनबर्ग मामले में बोले अमित शाह- कुछ गलत हुआ है तो किसी को बख्शा नहीं जाना चाहिए
    Next Article इंटरनेशनल कोर्ट से राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ जारी अरेस्ट वारंट को रूस ने कहा टॉयलेट पेपर

    Related Posts

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    June 8, 2026

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.