Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमेरिका: बेटी के 50 से अधिक पालतू कुत्तों ने हमला किया, मां की मौत
    Breaking News अन्तर्राष्ट्रीय

    अमेरिका: बेटी के 50 से अधिक पालतू कुत्तों ने हमला किया, मां की मौत

    News DeskBy News DeskMarch 25, 2025Updated:March 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पुएब्लो (अमेरिका) : कोलोराडो की एक महिला के कुछ पालतू कुत्तों ने उसकी 76 वर्षीय मां पर हमला कर उनकी जान ले ली जिसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

    पुएब्लो काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार, जेसिका हॉफ (47) को उसकी मां लावोन हॉफ की फरवरी में हुई मौत के सिलसिले में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। लावोन ‘डिमेंशिया’ से पीड़ित थीं और उन्हें 24 घंटे देखभाल की जरूरत थी।

    ‘डिमेंशिया’ एक मानसिक रोग है जिसमें याददाश्त और सोचने-समझने की क्षमता कमजोर हो जाती है।

    शेरिफ कार्यालय के मुताबिक, जेसिका हॉफ तीन फरवरी को अपनी मां को कोलोराडो सिटी स्थित घर में अकेला छोड़कर बाहर गई थी। उसी दिन बाद में पुलिस अधिकारियों को लावोन हॉफ घर में बेहोश मिलीं और कई कुत्ते उसके आसपास घूमते हुए देखे गये। इसके अलावा, लगभग दो दर्जन अन्य कुत्ते और पिंजरे में बंद सात पक्षी भी घर में मौजूद थे।

    जेसिका हॉफ के स्वामित्व वाले एक घर और एक अन्य संपत्ति की तलाशी लेने पर कुल 54 कुत्ते मिले, जिनमें से कई बीमार और बेहद खराब स्थिति में थे। कुत्तों और पक्षियों को अस्वच्छ परिस्थितियों में पाए जाने के बाद पशु नियंत्रण विभाग ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया है।

    जेसिका हॉफ को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

    अदालती रिकार्ड के अनुसार, अभियोजन पक्ष ने अभी तक उनके खिलाफ औपचारिक रुप से आरोप दाखिल नहीं किए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleन्यायमूर्ति वर्मा नकदी बरामदगी विवाद : राज्यसभा के सभापति ने सदन के नेताओं की बैठक बुलाई
    Next Article ईद से पहले बाजार में सलमान खान के ‘सिकंदर’ वाले कुर्ते-पायजामे की धूम

    Related Posts

    बदहाल सड़क से बेहाल ग्रामीण, पांच किमी का सफर तय करने में लग रहे 20 मिनट

    November 1, 2026

    चांडिल में अवैध शराब भट्ठियों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

    November 1, 2026

    कुशपुतुल के ग्रामीणों ने ईचागढ़ विधायक को सौंपा ज्ञापन

    November 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बदहाल सड़क से बेहाल ग्रामीण, पांच किमी का सफर तय करने में लग रहे 20 मिनट

    चांडिल में अवैध शराब भट्ठियों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

    कुशपुतुल के ग्रामीणों ने ईचागढ़ विधायक को सौंपा ज्ञापन

    चित्रांकन और निबंध प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा*l

    मोहनपुर के जंगल में पेड़ से लटकता मिला 20 वर्षीय युवक का शव

    गम्हरिया थाना कांड के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, एसपी को सौंपा ज्ञापन

    राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिले के 11 खिलाड़ी चयनित

    शताब्दी वर्ष पर जमशेदपुर में भव्य शाखा संगम, 213 शाखाओं के स्वयंसेवक हुए एकत्रित

    सरायकेला में जेएचटीईटी शांतिपूर्ण संपन्न, 16,315 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

    भाजपा नेता अनिल सिंह का खुला पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.