Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमेरिका इजराइल के साम्राज्यवादी युद्धोन्माद के खिलाफ 
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    अमेरिका इजराइल के साम्राज्यवादी युद्धोन्माद के खिलाफ 

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अमेरिका इजराइल के साम्राज्यवादी युद्धोन्माद के खिलाफ

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, 16 अप्रैल,2026 आज  साझा नागरिक मंच जमशेदपुर के तत्वावधान में ईरान पर अमेरीका और इजराइल के द्वारा युद्ध छेड़े जाने के विरोध में साकची गोलचक्कर (बिरसा चौक) पर एक प्रदर्शन और नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया ।

    विदित हो कि पिछले 28 फरवरी’ 26 को ईरान के साथ वार्तालाप के दौरान ही अन्तरराष्ट्रीय नियमों को ताक पर रखकर ईरान पर अमरीका-इजराइल ने आक्रमण कर

    आयतुल्ला खामेइनी की हत्या कर दी।150 स्कूली बच्चों को भी मौत के घाट उतार दिया।

    दरअसल, मध्य पूर्व में ईरान ही एक ऐसा देश है जिसने खाड़ी के तेल भंडार और हरमुज स्ट्रेट पर कब्जा जमाने के अमरीकी मंसूबे को रोककर रखा था। इसीलिए ईरान के परमाणु कार्यक्रम तथा उसके अन्दरूनी जन विक्षोभ का बहाना बनाकर अमरीका-इजराइल ने उस पर हमला कर दिया। ईरान ने जबावी कारवाई की। इस बीच अमरीका में 90 लाख लोगों ने ट्रम्प सरकार के विरोध में बड़े प्रदर्शन आयोजित किए। नाटो के कई देशों ने भी युद्ध मे भाग लेने से इंकार कर दिया।

    युद्धविराम के बाद वार्तालाप के बीच में अमरीका ने हरमुज स्ट्रेट का नाकेबंदी कर दिया। आक्रमण प्रत्याक्रमण के कारण दुनिया के अन्य देशों के साथ भारत में भी रसोई गैस आदि का संकट हो गया। इस पूरे प्रकरण में मोदी सरकार परोक्ष रूप से कई प्रकार से अमरीका-इजराइल का समर्थन कर रही है।

    सभा में वक्ताओं ने अमेरिका और इजराइल को युद्ध अपराधी करार दिया और इन्हें दंडित करने के लिए विश्व नागरिक जनमत खड़ा होने की जरूरत बतायी। अमेरिका और इजराइल तत्काल स्थायी युद्धविराम घोषित करे ,यह वक्ताओं ने बार बार कहा। भारत सरकार की स्वतंत्र और युद्धविरोधी विदेशनीति से उल्टा रूख रखने पर गुस्सा जाहिर हुआ।

    वक्ताओं ने यह भी कहा कि अभी आम नागरिकों को गैस, तेल और जितनी भी कठिनाइयां हो रही हैं , उसकी जिम्मेदार ट्रम्प और नेतन्याहू की साम्राज्यवादी और विस्तारवादी युद्धोन्माद है।

    इस सभा में सियाशरण शर्मा, मंथन, जगत, के वी पई, उजागिर यादव समदर्शी, मनोहर मंडल, व्यास तिवारी, शाहिद खान, मुरारी प्रसाद, सुजय राय, रामकवीन्द्र सिंह, निधि, राजश्री, मधु सिंह, सुमित राय, रवीन्द्र प्रसाद, गणेश राम, सुरेश प्रसाद, राजकुमार दास, सुधीर सिंह, निमाई गोप, मनोज गुप्ता, अवधेश कुमार, अर्पिता, संजय सोलोमन, रईस अफरीदी, जयकिशोर आदि शामिल रहे।

    अमेरिका इजराइल के साम्राज्यवादी युद्धोन्माद के खिलाफ
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहिला आरक्षण और परिसीमन पर प्रियंका गांधी का हमला | राष्ट्र संवाद
    Next Article लोकसभा में परिसीमन बिल पर हंगामा: पीएम मोदी की गारंटी | राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    अमलगम स्टील की भूमि व लीज व्यवस्था की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    August 31, 2026

    गुड़ाबांधा में बालू के अवैध कारोबार का आरोप, घाट से 100 मीटर पर बना स्टॉक यार्ड

    August 31, 2026

    विद्यालयों में उपस्थिति से लेकर स्मार्ट कक्षा तक की समीक्षा, लंबित कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

    August 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अमलगम स्टील की भूमि व लीज व्यवस्था की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    गुड़ाबांधा में बालू के अवैध कारोबार का आरोप, घाट से 100 मीटर पर बना स्टॉक यार्ड

    विद्यालयों में उपस्थिति से लेकर स्मार्ट कक्षा तक की समीक्षा, लंबित कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

    भगवान बिरसा मुंडा सेवा समिति जादुगोडा ने राखा माइंस स्टेशन प्रबंधक कों पत्र देकर दो ट्रेनों के ठहराव की मांग की

    डीएभी पब्लिक स्कूल बोलानी के विद्यार्थी सेवा-भावना के साथ पहुंचे पद्मश्री तुलसी मुंडा संचालित विद्यालय

    एनपीए ऋणधारकों के लिए 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में एक मुश्त समझौता का अवसर*

    बढ़ते एच1एन1 संक्रमण: क्या दिल्ली नए स्वास्थ्य संकट की ओर?

    सीनी में एंटी क्राइम वाहन जांच, देर रात तक चला अभियान

    भारत का संदेश भाषण में नहीं, व्यवहार में दिखना चाहिए

    छऊ गुरु कामाख्या प्रसाद षाड़ंगी के निधन से खरसावां में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.