Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमेरिका : मैकडोनाल्ड्स का बर्गर खाने से 49 लोग बीमार, एक की मौत
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति

    अमेरिका : मैकडोनाल्ड्स का बर्गर खाने से 49 लोग बीमार, एक की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अमेरिका : मैकडोनाल्ड्स का बर्गर खाने से 49 लोग बीमार, एक की मौत

    वाशिंगटन: अमेरिका में मशहूर खाद्य श्रृंखला ‘मैकडोनाल्ड्स’ का बर्गर खाने से ई.कोली बैक्टीरिया का संक्रमण फैल गया है जिससे 10 राज्यों में कम से कम 49 लोग बीमार पड़ गए हैं और इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। संघीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि 10 संक्रमित लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

     

     

    अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने बताया कि इस संक्रमण से कोलोराडो में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गयी है और एक बच्चे को गुर्दे की गंभीर समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    कोलोराडो, आयोवा, कंसास, मिसौरी, मोंटाना, नेब्रास्का, ओरेगोन, उटाह, व्योमिंग और विस्कॉन्सिन में 27 सितंबर और 11 अक्टूबर के बीच इस संक्रमण के मामले दर्ज किए गए। सबसे ज्यादा 27 मामले कोलोराडो में दर्ज किए गए और इसके बाद नेब्रास्का में नौ मामले दर्ज किए गए।

     

     

    सीडीसी के अनुसार, संक्रमित पाए गए सभी लोगों ने बताया कि उन्होंने बीमार पड़ने से पहले मैकडोनाल्ड का ‘क्वार्टर पाउंडर हैमबर्गर’ खाया था। अमेरिका का कृषि विभाग, खाद्य एवं औषधि प्रशासन और राज्य के स्वास्थ्य अधिकारी भी मामले की जांच कर रहे हैं।

    इस संक्रमण से जुड़ी विशिष्ट सामग्री की पहचान नहीं हो पायी है लेकिन जांचकर्ता प्याज और बीफ पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। मैकडोनाल्ड्स ने सीडीसी को बताया कि उसने प्रभावित राज्यों में अपने केंद्रों से कटी हुई प्याज और ‘बीफ पैटीज’ हटा ली हैं। प्रभावित राज्यों में संभवत: बर्गर अस्थायी रूप से अनुपलब्ध है।

     

     

    ई.कोली बैक्टीरिया पशुओं की आंतों में पनपते हैं और पर्यावरण में पाए जाते हैं। इस संक्रमण के कारण बुखार, पेट में ऐंठन और खूनी दस्त हो सकते हैं।

    सीडीसी की घोषणा के बाद मंगलवार को मैकडोनाल्ड के शेयर में नौ प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा से निष्कासित सरयू राय को अब भाजपा समर्थन करेगी : सुधीर कुमार पप्पू
    Next Article जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस और ट्रॉले की टक्कर में तीन लोगों की मौत, 40 से अधिक घायल

    Related Posts

    भारतीय वायुसेना की बढ़ती ताकत: चीन को पछाड़कर विश्व में छठा स्थान

    July 9, 2026

    चौका में 10 लाख की मांग: JSSC में नौकरी दिलाने के नाम पर दलाल पुलिस हिरासत में

    July 9, 2026

    अधिराज मित्रा को फिडे मास्टर बनने पर सांसद बिद्युत बरण महतो ने दी बधाई

    July 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारतीय वायुसेना की बढ़ती ताकत: चीन को पछाड़कर विश्व में छठा स्थान

    ज्ञान का प्रकाशस्तंभ: नालंदा विश्वविद्यालय का गौरवशाली और दुखद इतिहास

    सरकारी अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर डीसी सख्त, सीएचसी गम्हरिया में खाली वार्ड देख जताई नाराजगी

    आदित्यपुर में SIR अभियान की रफ्तार बढ़ाने मैदान में उतरे उपायुक्त, बोले- अफवाहों से बचें, हर पात्र मतदाता का होगा सत्यापन

    कपाली में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल; पुलिस की तत्परता से बची जान

    टाटा पावर द्वारा डोमजुड़ी पंचायत को सीएसआर के तहत ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध

    जोड़ा-जेएसडब्ल्यू कंपनी के स्लरी पाइप योजना ने क्षेत्र के मुख्य सड़को को किया अवरूद्ध

    UCIL जादूगोड़ा की शर्मनाक लापरवाही: बिना नोटिस 10 होमगार्ड सड़क पर, “मेडिकल टेंर” के नाम पर 10 परिवारों की रोजी छीनी

    पांच साल बाद पुलिस के शिकंजे में आया फरार आरोपी, आत्महत्या के लिए उकसाने के चर्चित मामले में गिरफ्तारी

    BKMS कार्यालय में JLKM की नई जिला टीम का सम्मान, संगठन विस्तार और जनसेवा का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.