Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पोटका में ग्राम सभा की अनदेखी का आरोप, धार्मिक ट्रस्ट व निर्माण कार्य को लेकर डीसी कार्यालय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पोटका में ग्राम सभा की अनदेखी का आरोप, धार्मिक ट्रस्ट व निर्माण कार्य को लेकर डीसी कार्यालय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पोटका में ग्राम सभा की अनदेखी का आरोप, धार्मिक ट्रस्ट व निर्माण कार्य को लेकर डीसी कार्यालय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड से ग्राम स्वशासन से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम सभा की जानकारी और अनुमति के बिना ही धार्मिक ट्रस्ट का गठन व पंजीकरण कराया गया, साथ ही मंदिर परिसर व उसके आसपास की भूमि पर भवन निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। इन आरोपों को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की भूमि, मंदिर परिसर और सार्वजनिक संसाधनों से जुड़े अहम फैसले कुछ चुनिंदा लोगों द्वारा एकतरफा तरीके से लिए जा रहे हैं, जबकि इन मामलों में ग्राम सभा की सहमति अनिवार्य है। उन्होंने इसे पेसा अधिनियम और स्थानीय स्वशासन के नियमों का खुला उल्लंघन बताया। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि सार्वजनिक राशि के दुरुपयोग की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। बिना ग्राम सभा की अनुमति के चल रहे निर्माण कार्य से गांव में असंतोष और तनाव का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से धार्मिक ट्रस्ट के गठन और पंजीकरण की गहन जांच, मंदिर परिसर में हो रहे निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच, तथा ग्राम सभा की अनुमति के बिना लिए गए सभी निर्णयों की समीक्षा कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही भविष्य में गांव से जुड़े प्रत्येक महत्वपूर्ण निर्णय में ग्राम सभा की अनिवार्य सहमति सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है।

    धार्मिक ट्रस्ट व निर्माण कार्य को लेकर डीसी कार्यालय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन पोटका में ग्राम सभा की अनदेखी का आरोप
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में कैनाइन खेलों का महाकुंभ शुरू, 79वीं से 81वीं चैंपियनशिप डॉग शो का उद्घाटन
    Next Article अमृत भारत योजना मे शामिल बड़बिल रेलवे स्टेशन ट्रेनो के लेटलतीफी के कारण विरान पड़ा है।

    Related Posts

    2 घंटे में परमात्मा के अस्वस्थ बच्चे को स्वस्थ करने के लिए 10 यूनिट रक्तदान किया गया

    November 13, 2026

    झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा की तैयारियों की उपायुक्त ने की समीक्षा, 15 नवंबर को ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ से होगा शुभारंभ

    November 13, 2026

    जुबली पार्क में दक्षिण भारतीय समुदाय ने श्रद्धा के साथ मनाई नागपंचमी, नाग देवता की विशेष पूजा

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Vegas Now Casino: How Quick-Hit Players Manage Fast Sessions on Mobile

    2 घंटे में परमात्मा के अस्वस्थ बच्चे को स्वस्थ करने के लिए 10 यूनिट रक्तदान किया गया

    झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा की तैयारियों की उपायुक्त ने की समीक्षा, 15 नवंबर को ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ से होगा शुभारंभ

    जुबली पार्क में दक्षिण भारतीय समुदाय ने श्रद्धा के साथ मनाई नागपंचमी, नाग देवता की विशेष पूजा

    छठ व्रतियों के बीच निःशुल्क सूप और नारियल का वितरण

    छठ के आयोजनों में शामिल हुए सरयू राय

    2100 छठव्रतियों के बीच निःशुल्क सूप एवं पूजन सामग्री का वितरण, बन्ना गुप्ता और मेयर सुधा गुप्ता ने बढ़ाया सेवा का हाथ

    छठ महापर्व को लेकर हर्लुंग छठ घाट की हुई साफ-सफाई, पुलिस प्रशासन और शांति समिति के सदस्यों ने संभाली कमान

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.