Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चैती छठ को लेकर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति की सभी तैयारी हुई पूरी, छठ व्रतधारियों की सेवा में सक्रिय रहेंगे मंदिर समिति के सदस्यगण 
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    चैती छठ को लेकर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति की सभी तैयारी हुई पूरी, छठ व्रतधारियों की सेवा में सक्रिय रहेंगे मंदिर समिति के सदस्यगण 

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चैती छठ को लेकर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति की सभी तैयारी हुई पूरी, छठ व्रतधारियों की सेवा में सक्रिय रहेंगे मंदिर समिति के सदस्यगण

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर में चैती छठ पूजा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सूर्य मंदिर समिति ने व्रतधारियों की सुविधा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि समिति के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह के मार्गदर्शन में सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। मंदिर परिसर स्थित दोनों तालाबों की गहन सफाई कर उनमें स्वच्छ और निर्मल जल भरा गया है। साथ ही, पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया है। उन्होंने बताया कि छठ व्रतियों की सेवा के लिए विशेष सेवा शिविर भी लगाए गए हैं, जहां प्रातः अर्घ्य के दिन बुधवार को गाय का कच्चा दूध, अगरबत्ती, चाय और पेयजल की व्यवस्था की गई है। चैती छठ के संध्या अर्घ्य के अवसर पर मंगलवार को श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेय शरबत का वितरण किया जाएगा। हर साल की तरह इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु सूर्य मंदिर परिसर में छठ पूजा के लिए उमड़ेंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है। जिसमें स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं सैकड़ों सदस्य मुस्तैदी से तैनात रहेंगे। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि श्रद्धालु “पहले आओ-पहले पाओ” की तर्ज पर घाट पर भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे। इसके अतिरिक्त, मंदिर परिसर में व्रतधारियों के लिए मेडिकल कैंप और चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने श्रद्धालुओं से चैती छठ पूजा में सूर्य मंदिर आकर भगवान भास्कर को अर्घ्य देने का आग्रह किया है। मंदिर परिसर के सभी घाटों के प्रवेश द्वार को दोपहर 2 बजे खोल दिया जाएगा

    चैती छठ को लेकर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति की सभी तैयारी हुई पूरी छठ व्रतधारियों की सेवा में सक्रिय रहेंगे मंदिर समिति के सदस्यगण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में जनगणना 2027 के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
    Next Article बहरागोड़ा में स्वर्णरेखा किनारे दूसरा बम मिलने से हड़कंप, सेना ने संभाला मोर्चा

    Related Posts

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    November 12, 2026

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    November 12, 2026

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    सोहराय की उमंग के बीच मौत का कहर, सड़क हादसे में दो युवकों की गई जान

    आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को राष्ट्रीय पहचान मिलना ऐतिहासिक कदम : चम्पाई सोरेन

    ईएलसी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, मतदाता जागरूकता का मिला संदेश

    छठ घाटों के डेंजर जोन में बैरिकेडिंग अनिवार्य, सुरक्षा में नहीं हो चूक : एसपी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.