पहले ही प्रयास में आकांक्षा सिंह बनीं IAS, बामेश्वर मुखिया जी की पोती ने बढ़ाया समाज का मान देशभर में ब्रह्मर्षि समाज में खुशी की लहर, मिल रही लगातार बधाइयाँ
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बामेश्वर मुखिया जी की पोती तथा इंदु भूषण और रूबी जी की बेटी आकांक्षा सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में पहले ही प्रयास में IAS बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आकांक्षा सिंह की इस सफलता से पूरे परिवार के साथ-साथ भूमिहार ब्राह्मण (ब्रह्मर्षि) समाज में गर्व और उत्साह का माहौल है।
आकांक्षा सिंह की इस उपलब्धि को समाज के लोग प्रेरणादायक बता रहे हैं। पहले ही प्रयास में प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा पास कर उन्होंने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे भूमिहार ब्राह्मण समाज का नाम देशभर में रोशन किया है। खबर सामने आते ही समाज के लोगों, शुभचिंतकों और विभिन्न संगठनों की ओर से उन्हें लगातार बधाइयाँ और शुभकामनाएं मिल रही हैं।
राष्ट्र संवाद से बातचीत करते हुए इंदु भूषण सिंह ने कहा कि आकांक्षा सिंह की इस सफलता से पूरे समाज का गौरव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि बिटिया ने समाज का मान बढ़ाया है और पूरे परिवार के साथ-साथ समाज में भी खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि यह सफलता तभी संभव हो पाई जब कठिन परिस्थितियों में भी समाज का प्यार और आशीर्वाद हमेशा मिलता रहा।
समाज के लोगों का मानना है कि आकांक्षा सिंह की यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी और युवाओं को बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

