Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 3 वर्षो के विफलताओं पर 12 जनवरी से गांव से शहर तक पंच से पंचायत तक आंदोलन करेगी आजसू : सहिस
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    3 वर्षो के विफलताओं पर 12 जनवरी से गांव से शहर तक पंच से पंचायत तक आंदोलन करेगी आजसू : सहिस

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 29, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    3 वर्षो के विफलताओं पर 12 जनवरी से गांव से शहर तक पंच से पंचायत तक आंदोलन करेगी आजसू : सहिस

    लूट और झूठ विकास गया रूठ, मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री सभी हुए मालामाल जनता हुई बेहाल : कन्हैया सिंह

    शिक्षा स्वास्थ्य से झारखंड जूझ रही है जनता के साथ हुए विश्वासघात को जनता भी बुझ रही है :प्रो रविशंकर मौर्या

    आज दिनांक 29 दिसम्बर 2022 दिन गुरुवार को दोपहर 1 बजे निर्मल गेस्ट हाउस में आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति द्वारा प्रेस वार्ता कर झारखंड प्रदेश में वर्तमान सरकार के 3 वर्षो की विफलताओं की चर्चा की गई और आगामी दिनों में जनता के बीच जनता के हक और अधिकार के लिए आंदोलन करने की तैयारी करेगी ।

    प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव सह राज्य के पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा की हेमंत सरकार ने अपने 3 साल के कार्यकाल में सबसे ज्यादा झारखंड के युवाओं के साथ विश्वासघात किया है। नियोजन नीति, रोजगार, बेरोजगारी भत्ता के नाम पर युवा ठगे गए। मुख्यमंत्री ने एक साल में 5 लाख नौकरियां देने के वादे किए थे, लेकिन 3 साल में महज साढ़े पांच सौ नियुक्तियां हुई हैं।

     

    • संसाधनों की लूट मची है और सरकार झूठ पर झूठ बोले जा रही है। युवाओं को नौकरी मिलने की बजाय, उनके हाथ से नियुक्तियां निकली जा रही हैं।अखबारों में वेकैंसी, परीक्षाओं की सूचनाएं आती हैं, लेकिन इनकी लचर नीतियों की वजह से सब धरी रह जाती हैं।

    • सरकार ने तीन साल में जनादेश और जनभावना का अपमान किया है।

    • स्थानीय नीति को नियोजन का आधार क्यों नहीं बनाया गया। आजसू पार्टी ने शुरू से इस विषय पर अपनी आवाज मुखर की। स्थानीय नीति, आरक्षण नियोजन को लेकर सरकार की कोई स्पष्ट मंशा नहीं है इसलिए वह चीजों को और उलझाने का रास्ता प्रशस्त करती रही है।
    • अपराध चरम पर है। महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है। किसानों के हितों को लेकर कोई सार्थक पहल नहीं हुई।

    • बंद हुए कितने स्कूल इन्होंने खोले? शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की बजाय बच्चों को बिना बेसिक शिक्षा दिए पास कराना ही इनकी उपलब्धि है।
    • स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का हाल बुरा है। तीन साल में इंफ्रास्ट्रक्चर का एक काम नहीं हुआ। हर इंडेक्स में हमारा राज्य पीछे है।

    • झारखंडी जनविषयों को लेकर आजसू पार्टी गांव से लेकर शहर तक, पंच से पंचायत तक, इस राज्य के हित में व्यापक संघर्ष करेगी और अगले महीने 12 जवनरी, युवा दिवस के दिन से इसकी शुरुआत होगी।
    प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, जिला प्रभारी प्रो रविशंकर मौर्या, जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी,कृतिवास मंडल, धनेश कर्मकार, अशोक मंडल, विकास कौल,मनोज यादव चंद्रेश्वर पांडेय, अभय सिंह समेत अन्य मौजूद रहे ।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजल-संकट पर भागवत का सीधा संवाद
    Next Article जमशेदपुर की सुर्खियां

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    June 20, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.