Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली में लगातार तीसरे दिन वायु गुणवत्ता ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में, ग्रैप-3 प्रतिबंध लागू
    Headlines राजनीति

    दिल्ली में लगातार तीसरे दिन वायु गुणवत्ता ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में, ग्रैप-3 प्रतिबंध लागू

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दिल्ली में लगातार तीसरे दिन वायु गुणवत्ता ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में, ग्रैप-3 प्रतिबंध लागू

    नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में लगातार तीसरे दिन वायु गुणवत्ता ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में दर्ज की गई, जिसके कारण चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (ग्रैप) के तीसरे चरण को शुक्रवार को लागू कर दिया गया।

    ‘समीर’ ऐप के अनुसार, राजधानी में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 411 दर्ज किया गया जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। इससे पहले लगातार 14 दिन तक दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही।

    राजधानी में वायु गुणवत्ता के लगातार खराब होने के कारण प्राधिकारियों को प्रदूषण रोधी योजना के तीसरे चरण के तहत तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लागू करने पड़े।

     

     

    दिल्ली-एनसीआर के लिए ग्रैप को वायु गुणवत्ता के चार चरणों में विभाजित किया गया है – चरण 1 ‘‘खराब’’ वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के लिए जो 201 से 300 के बीच है। चरण 2 ‘‘बहुत खराब’’ एक्यूआई (301-400) के लिए, चरण 3 ‘‘गंभीर’’ एक्यूआई (401-450) के लिए और चरण 4 ‘‘बेहद गंभीर’’ एक्यूआई (450 से अधिक) के लिए होता है।

    ग्रैप के तीसरे चरण के तहत दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में निर्माण गतिविधियों पर पाबंदी लगा दी गई है।

    इसके तहत, एनसीआर से लगते राज्यों से आने वाली सभी अंतरराज्यीय बसों के यहां आने पर प्रतिबंध है। केवल इलेक्ट्रिक वाहनों, सीएनजी वाहनों और बीएस-4 और डीजल बसें ही यहां प्रवेश कर सकती हैं। इसके साथ ही निर्माण और तोड़फोड़ गतिविधियों पर भी कड़ा प्रतिबंध लगाया गया है।

    ग्रैप के तीसरे चरण के तहत पांचवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन कक्षाओं की व्यवस्था की गई है और प्रमुख सड़कों पर रोजाना पानी का छिड़काव किया जाएगा।

     

     

     

    इस बीच, दिल्ली के 39 निगरानी स्टेशन में से कुल 27 स्टेशन ने वायु गुणवत्ता को ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया, जहां एक्यूआई 400 से अधिक रहा। अलीपुर, आनंद विहार, अशोक विहार, आया नगर, बवाना, सीआरआरआई मथुरा रोड, आईजीआई हवाईअड्डा, आईटीओ, जहांगीरपुरी, मंदिर मार्ग, मुंडका, नजफगढ़, नेहरू नगर, नॉर्थ कैंपस, ओखला फेज 2, पटपड़गंज, पंजाबी बाग, पूसा, आरके पुरम, रोहिणी और कई अन्य स्थानों पर एक्यूआई 400 से अधिक दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान (रात का तापमान) 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक था।

     

     

    इसने बताया कि राजधानी में घना कोहरा छाया रहा, जिससे शुक्रवार को सुबह सात बजे सफदरजंग में दृश्यता घटकर 400 मीटर रह गई।

    दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 98 प्रतिशत दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी में दिन में घना कोहरा छाए रहने तथा अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

    पिछले दो दिनों से दिल्ली की वायु गुणवत्ता देश में सबसे खराब रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति मुर्मू ने आदिवासी नेता बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करने में राष्ट्र का नेतृत्व किया
    Next Article ट्रंप भारत के साथ संबंधों को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे: पूर्व अमेरिकी अधिकारी

    Related Posts

    आदित्यपुर में छठ घाटों की सफाई का आगाज, दिवाली तक पूरा होगा अभियान

    October 27, 2026

    ईश्वर लाल ज्वेलर्स लूटकांड में पुलिस की लंबी तलाश खत्म

    October 27, 2026

    जनता दरबार में उठे जमीन, आवास और पेयजल से जुड़े मुद्दे

    October 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर में छठ घाटों की सफाई का आगाज, दिवाली तक पूरा होगा अभियान

    ईश्वर लाल ज्वेलर्स लूटकांड में पुलिस की लंबी तलाश खत्म

    जनता दरबार में उठे जमीन, आवास और पेयजल से जुड़े मुद्दे

    प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत! आदित्यपुर में विवाहिता की मौत पर बवाल

    पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश का अलर्ट: 27 से 30 अक्टूबर तक तेज हवा, वज्रपात और बाढ़ की आशंका, उपायुक्त ने दिए सतर्कता के निर्देश

    श्री गौरी परमेश्वरुला पूजा महोत्सव की स्वर्ण जयंती पर 100 से अधिक महिलाओं ने की कुमकुम पूजा

    *छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर मानगो मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया

    बर्मामाइंस में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा और पांच गोलियां बरामद

    जमशेदपुर में 70 दिव्यांगजनों को मिलेंगे निःशुल्क कृत्रिम हाथ

    XLRI में KRONOS 2026 का आयोजन, भविष्य के नेतृत्व और प्रतिभा विकास पर मंथन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.