Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली-एनसीआर में बढ़ने लगा वायु प्रदूषण, AQI 200 के पार जाने की आशंका
    Breaking News Headlines

    दिल्ली-एनसीआर में बढ़ने लगा वायु प्रदूषण, AQI 200 के पार जाने की आशंका

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली-एनसीआर में बढ़ने लगा वायु प्रदूषण, AQI 200 के पार जाने की आशंका
    राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी की शुरूआत हो चुकी है। बदलते मौसम के साथ ही अब प्रदूषण का स्तर भी गिरने लगा है। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर आज से खराब श्रेणी में पहुंच सकता है। अनुमान है कि हवाओं की दिशाएं उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम से बदलकर सिर्फ उत्तर-पश्चिम हो सकती है। गति भी घटकर 12 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है। मौसम कार्यालय ने कहा कि दिल्ली का AQI बुधवार को 135 की रीडिंग के साथ ‘मध्यम’ श्रेणी में रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 19.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

     

     

    कैसी होती वायु गुणवत्ता
    0-50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) को ‘अच्छा’
    51-100 के बीच ‘संतोषजनक’
    101-200 के बीच ‘मध्यम’
    201-300 के बीच ‘खराब’,
    301-400 के बीच ‘बहुत खराब’
    और 401-500 के बीच गंभीर माना जाता है।
    500 से ऊपर का AQI ‘गंभीर प्लस’ श्रेणी में आता है। राष्ट्रीय राजधानी में सापेक्ष आर्द्रता 81 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम कार्यालय ने दिन में आसमान साफ ​​रहने का अनुमान जताया है।

     

     

     

    वहीं, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति को एक परियोजना स्थल पर धूल नियंत्रण मानदंडों के कथित उल्लंघन के लिए केंद्र सरकार के स्वामित्व वाली निर्माण कंपनी एनबीसीसी इंडिया को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

    भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के मुताबिक, हवाओं के रुख में आए मामूली बदलाव के कारण मंगलवार को दिल्ली के प्रदूषण सूचकांक में मामूली बढ़त हुई। सोमवार को दिल्ली का प्रदूषण सूचकांक 175 दर्ज किया गया था, जो मंगलवार को बढ़कर 180 हो गया, जोकि मध्यम स्तर है। बुधवार को यह बढ़कर 200 पार जा सकता है, जो खराब श्रेणी रहेगी। 13 अक्तूबर तक वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी के निचले स्तर पर रहने की आशंका है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपठानकोट हमले के मास्टरमाइंड आतंकी शाहिद लतीफ की हत्या, पाकिस्तान के सियालकोट में गोलियों से भूना
    Next Article CM हेमंत सोरेन की दायर याचिका पर 13 अक्टूबर को हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

    Related Posts

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    July 20, 2026

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    July 20, 2026

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    नीट पेपर लीक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और ‘चढ़ावा चोरी’ के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का पहला दिन

    जमशेदपुर: पुराने एमजीएम अस्पताल के पास दुकानदार से रंगदारी की मांग, विरोध करने पर चापड़ से हमला, एक युवक हिरासत में

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस*

    हिन्दू पीठ में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का होगा आयोजन- अरूण सिंह

    संसद पर प्रदर्शन व घेराव के दौरान प्रधानमंत्री पिछले दरवाजे से भाग गए : सुधीर कुमार पप्पू 

    नगरपालिकाओं की कार्यप्रणाली में बदलाव से ही सुलझेंगी जलजमाव और पेयजल की समस्याएं: सरयू राय

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.