Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अब गरीब-गुरुबा के बेटा-बेटी भी बनेंगे अफसर, मिलेगा नियुक्ति पत्र बीपीएल परिवार से भी युवा बनेंगे पदाधिकारी
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    अब गरीब-गुरुबा के बेटा-बेटी भी बनेंगे अफसर, मिलेगा नियुक्ति पत्र बीपीएल परिवार से भी युवा बनेंगे पदाधिकारी

    News DeskBy News DeskJuly 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    7वी-10वी जेपीएसी: अब गरीब-गुरुबा के बेटा-बेटी भी बनेंगे अफसर, मिलेगा नियुक्ति पत्र बीपीएल परिवार से भी युवा बनेंगे पदाधिकारी

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन शुक्रवार को संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा, 2021 के माध्यम से झारखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा अनुशंसित कुल 252 पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। ये सभी 7वीं से 10वीं झारखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा के सफल अभ्यर्थी हैं। उक्त परीक्षा परिणाम मात्र 251 दिनों में प्रकाशित हुआ था, जो झारखण्ड के इतिहास में एक रिकॉर्ड है। इनका युवाओं का चयन झारखण्ड प्रशासनिक सेवा, झारखण्ड पुलिस सेवा, झारखण्ड नगरपालिका सेवा, झारखण्ड शिक्षा सेवा, झारखण्ड श्रम नियोजन सेवा, झारखण्ड नियोजन सेवा, झारखण्ड रजिस्ट्रेशन सेवा, झारखण्ड सहकारिता सेवा एवं अन्य सेवाओं के लिए हुआ है।

    *गरीब के बेटा-बेटी के मेहनत को मिला सम्मान, बनेंगे अफसर*

    इस परीक्षा में कई अभ्यर्थी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले भी हैं जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में सफलता प्राप्त की। झारखण्ड सरकार ने जेपीएससी परीक्षा में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी के लिए परीक्षा शुल्क में भारी कटौती की थी। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर परीक्षा फॉर्म का शुल्क घटाया गया। परीक्षा शुल्क 600 रुपए से घटाकर 100 रुपए किया। तथा SC/ST वर्ग के लिए शुल्क 150 रुपए से 50 रुपए किया गया। साथ ही, रिकॉर्ड करीब एक हजार परीक्षा केंद्र में परीक्षा आयोजित कर प्रतिभाशाली युवाओं को जेपीएससी परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया गया।
    मालूम हो कि झारखण्ड लोक सेवा आयोग के ईमानदार प्रयास से प्रशासनिक सेवा के लिए जो परिणाम आए हैं, उसमें अधिकतम अभ्यर्थी ऐसे हैं, जो सामान्य परिवारों से एवं अंतिम पंक्ति के गरीब गुरबों परिवारों जैसे गेट, ग्रिल मिस्त्री, मजदूर, किसान, राजमिस्त्री, फेरा लगाने वाले और ऑटो चलाने वाले समेत बीपीएल परिवार से आते हैं। इनका चयन होने से झारखण्ड के मेहनती युवाओं में उत्साह का माहौल है। अब आम लोग समझने लगे हैं कि किसी की गरीबी आड़े नहीं आ रही है। मेहनत और काबलियत के दम पर युवा अपना सुनहरा भविष्य लिख रहा है। राज्य में सभी को मेधा के अनुसार सम्मान मिले, इसी लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार नियुक्तियां निकाल रही है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर:बकरीद को लेकर इवनिंग क्लब में जिला प्रशासन ने शांति समिति के सदस्यों के साथ की बैठक ज्वलंत मुद्दों पर हुई चर्चा
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    May 20, 2026

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    चौका ओवरब्रिज के नीचे चला ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

    राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

    जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में 17 मामलों की समीक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.