Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गृृहमंत्री अमित शाह के बंगाल दौरे से पहले भारी विस्फोटक से भरी कार बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच
    Headlines राष्ट्रीय

    गृृहमंत्री अमित शाह के बंगाल दौरे से पहले भारी विस्फोटक से भरी कार बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कोलकाता  -:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के बीरभूम आ रहे हैं। वह ऐसे मौके पर आ रहे हैं जब अगले दिन बंगाली नववर्ष शुरू होगा। अमित शाह के बीरभूम दौरे की तैयारियों के बीच उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। शाह के बीरभूम आने के कुछ घंटों पहले एक कार से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। यह कार स्कॉर्पियो है जो गुसलारा बाईपास के बगल में एक ईंट भट्टे के पास सड़क किनारे खड़ी थी। संदिग्ध गाड़ी को लेकर जब कोई दावा करने नहीं आया तो पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने जांच की तो होश उड़ गए। स्कॉर्पियों में 17 बक्से रखे मिले जिनमें 3400 जिलेटिन की छड़ें बरामद की गई हैं।

     

     

     

    पुलिस ने बताया कि हर एक बैक्से में 200 जिलेटिन की छड़ें रखी थीं। विस्फोटक को निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने स्कॉर्पियों को कब्जे में ले लिया है। बीरभूम पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अमित शाह बीरभूम में एक पार्टी कार्यालय की आधारशिला रखेंगे और एक रैली को संबोधित करेंगे। शाह राजस्थान में बूथ अध्यक्षों की एक बैठक को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सूरी में पार्टी की एक सभा को संबोधित करने के लिए बंगाल आने से एक दिन पहले बंगाल भाजपा नेताओं ने ईजेडसीसी, साल्ट लेक में बंद कमरे में बैठक की।

     

     

     

    नेताओं ने बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम का जायजा लिया, जिस पर पंचायत चुनाव से पहले भाजपा के शीर्ष नेता जोर दे रहे थे। पार्टी की संगठनात्मक रिपोर्टों ने बताया है कि दक्षिण बंगाल के जिलों में काम संतोषजनक नहीं रहा है। अमित शाह जिस सूरी इलाके में पहुंच रहे हैं वह बीरभूम एलएस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। विधानसभा चुनाव में बीजेपी यहां दूसरे स्थान पर आई थी। बीरभूम जिले के टीएमसी जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल पशु तस्करी मामले में अभी जेल में बंद हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईपीएल: गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया, शुभमन गिल का अर्धशतक
    Next Article कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही , नए केस 11 हजार पार, एक्टिव मरीज 50 हजार के करीब

    Related Posts

    तमोलिया में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार

    August 8, 2026

    मनोज सरदार पर विकास कार्यों में बाधा डालने का झामुमो का आरोप, डीसी से शिकायत की तैयारी

    August 8, 2026

    विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में विकास कार्यों पर मंथन

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तमोलिया में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार

    मनोज सरदार पर विकास कार्यों में बाधा डालने का झामुमो का आरोप, डीसी से शिकायत की तैयारी

    विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में विकास कार्यों पर मंथन

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी – ललित गर्ग

    शहीद निर्मल महतो की पूजा-अर्चना कर तिरंगा किया समर्पित, राष्ट्र सम्मान की उठी मांग

    निर्मल महतो की शहादत को विधायक संजीव सरदार ने किया नमन, चमरिया गेस्ट हाउस में अर्पित की श्रद्धांजलि

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारियां पूरी, रविवार को साकची से निकलेगी विशाल यात्रा

    निर्मल महतो के शहादत दिवस पर मेयर सुधा गुप्ता ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर पीपुल्स अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम

    बागबेड़ा वायरलेस मैदान के सुंदरीकरण की पहल, पुनीत जीवन संस्था ने लगाए पौधे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.