Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही , नए केस 11 हजार पार, एक्टिव मरीज 50 हजार के करीब
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही , नए केस 11 हजार पार, एक्टिव मरीज 50 हजार के करीब

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली  -:   देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है और इसकी रफ्तार ने एक बार फिर से सबको डरा दिया है. भारत में अब एक दिन में कोरोना वायरस के 10 हजार से अधिक नए केस मिलने लगे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटे में 11 हजार से अधिक नए केस दर्ज किए गए हैं, जो कि कल यानी गुरुवार की तुलना में 9 फीसदी अधिक है.

     

     

     

    स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार की सुबह जारी लेटेस्ट आंकड़ों की मानें तो आज बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 11109 नए मामले आए हैं. वहीं देश में एक्टिव मामलों की संख्या 49 हजार पार होकर 49,622 पहुंच गई है. इसके अलावा, बीते 24 घंटे में 29 लोगों की जानें गई हैं. हालांकि, एक्सपर्ट का कहना है कि अगले 10 दिनों तक कोरोना का संक्रमण अधिक दिखेगा और उसके बाद इसकी संख्या में काफी गिरावट आएगी.

    दरअसल, गुरुवार को भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,158 नए मामले सामने आए थे, जो बीते करीब आठ महीने में दर्ज सर्वाधिक दैनिक मामले हैं. वहीं, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 44,998 हो गई थी. देश में 230 दिन बाद सामने आए ये सर्वाधिक दैनिक मामले हैं. पिछले साल 26 अगस्त को संक्रमण के 10,256 दैनिक मामले सामने आए थे. देश में बुधवार को संक्रमण के 7,830 दैनिक मामले सामने आए थे.

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे जारी लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से महाराष्ट्र के नौ, गुजरात के दो और दिल्ली, केरल, राजस्थान तथा तमिलनाडु के एक-एक मरीज की मौत के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,31,035 हो गई थी. वहीं संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में चार नाम और जोड़े थे.

     

     

     

    गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार चले गए थे.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगृृहमंत्री अमित शाह के बंगाल दौरे से पहले भारी विस्फोटक से भरी कार बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच
    Next Article STF ने अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर करने के बाद बमबाज गुड्डू मुसलमान को अजमेर में घेरा

    Related Posts

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.