Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मतगणा में धांधली के विरोध में मुखिया प्रत्याशी ने आत्मदाह करने की दी धमकी
    Uncategorized बिहार

    मतगणा में धांधली के विरोध में मुखिया प्रत्याशी ने आत्मदाह करने की दी धमकी

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रतन कुमार की रिपोर्ट

    खुटौना (मधुबनी) । खुटौना पंचायत की मुखिया प्रत्याशी पिंकी देवी ने मतगणना में धांधली के विरोध में आत्मदाह की धमकी दी है । प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ को दिये आवेदन में उन्होंने बताया है कि आरके कॉलेज मधुबनी मतगणना केंद्र पर उन्हें ईवीएम मशीन नहीं दिखाई गई । अलग-अलग उम्मीदवारों को पड़े मतों को एक पर्ची पर लिखकर रखा गया था । वही दिखाकर उन्हें बताया गया कि वे 31 मतों से चुनाव हार चुकी हैं । लेकिन उन्होंने आरोप लगाया है कि पंचायत के कुल 15 वार्डों में 5831 मत पड़े थे जिसे वहां 5813 बताया गया । उनका यह भी कहना है कि वार्ड नंबर – 7 में मुखिया उम्मीदवारों को पड़े कुल मतों की संख्या 344 बतायी गयी जबकि उसी वार्ड के वार्ड सदस्य पद के लिए चार उम्मीदवारों को पड़े मतों की संख्या 398 बतायी गयी । किसी की समझ में नहीं आ रहा कि ऐसा कैसे हुआ । इसकी पुष्टि ऑनलाइन घोषित परिणाम से भी हो जाती है । इस तरह पिंकी देवी ने चुनाव परिणाम को पक्षपात से प्रभावित बताते हुए तत्काल ही बीडीओ से फिर से वोटों की गिनती कराने का अनुरोध किया था । लेकिन उन्होंने इसपर बिना ध्यान दिये ही परिणाम घोषित कर दिया और विजयी उम्मीदवार को प्रमाण-पत्र भी दे दिया । उन्होंने प्रखंड प्रशासन पर इसी पंचायत के कुछ शिक्षकों को मतगणना ड्यूटी में लगाकर धांधली करवाने का गंभीर आरोप भी लगाया है । वे इसकी ऑनलाइन शिकायत चुनाव आयोग से कर चुकी हैं । लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने से वे मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रही हैं । उन्होंने दुबारा मतों की गिनती किये जाने की मांग की है । लेकिन अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो वे अपनी जनता के बीच आत्मदाह कर लेंगी । उधर बीडीओ आलोक कुमार ने किसी तरह की धांधली से इनकार करते बताया है कि सभी हारे हुए प्रत्याशी ऐसे ही आरोप लगा रहे हैं ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleट्रेन की चपेट में आने से युवक जख्मी
    Next Article जिला पार्षद क्षेत्र संख्या 12 के प्रत्याशी रमेश कुमार शैलेश ने चलाया सघन जनसंपर्क अभियान

    Related Posts

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    राष्ट्र संवाद के बिहार ब्यूरो चीफ अशोक कुमार ठाकुर की माताजी का निधन, शोक की लहर

    June 5, 2026

    डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.