Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सर्वेक्षण प्रक्रिया के बाद दिल्ली में सड़कों की मरम्मत युद्धस्तर पर शुरू होगी: केजरीवाल
    Headlines राजनीति

    सर्वेक्षण प्रक्रिया के बाद दिल्ली में सड़कों की मरम्मत युद्धस्तर पर शुरू होगी: केजरीवाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सर्वेक्षण प्रक्रिया के बाद दिल्ली में सड़कों की मरम्मत युद्धस्तर पर शुरू होगी: केजरीवाल

    नयी दिल्ली:  आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि सर्वेक्षण की प्रक्रिया के बाद दिल्ली में सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत युद्ध स्तर पर की जाएगी।

    वह और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के उत्तरी क्षेत्र में स्थित रोशनआरा रोड का निरीक्षण किया।

    उन्होंने कहा, ‘‘स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले सात-आठ महीनों से सड़क की हालत ठीक नहीं है। बृहस्पतिवार को मैं मुख्यमंत्री आतिशी के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय गया था, वहां भी सड़क टूटी हुई थी। मैं आतिशी से अनुरोध करना चाहता हूं कि वह दिल्ली में पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) द्वारा निर्मित सभी सड़कों की स्थिति का आकलन करें।’’

     

     

    केजरीवाल ने कहा, ‘‘हम अपने सभी विधायकों और मंत्रियों को सड़कों पर भेजेंगे और स्थिति का जायजा लेंगे। आने वाले महीनों में सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर शुरू हो जाएगा ताकि दिल्ली के लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। मैं लोगों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि मैं वापस आ गया हूं और सभी रुके हुए काम फिर से शुरू किए जाएंगे।’’

    दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थायी समिति के चुनाव को लेकर विवाद के बारे में पूछे जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि एमसीडी के कानून में साफ तौर पर लिखा है कि सिर्फ महापौर को निकाय के सदन की बैठक बुलाने का अधिकार है और जब बैठक होगी तो महापौर उसका नेतृत्व करेगा।

    उन्होंने कहा कि न तो उपराज्यपाल और न ही एमसीडी आयुक्त निकाय संस्था के सदन की बैठक बुला सकते हैं।

     

     

     

    केजरीवाल ने कहा कि साथ ही जब भी एमसीडी सदन की बैठक बुलाई जाती है तो इसके लिए 72 घंटे का समय दिया जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा लगता है उनकी नीयत में खोट है। ऐसा लगता है कि वे कुछ गलत करने की साजिश रच रहे हैं।’’

    केजरीवाल आबकारी नीति मामले में पांच महीने तिहाड़ जेल में बंद रहे और इस महीने की शुरुआत में उन्हें उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने पर जेल से रिहा किया गया।

    पिछले सप्ताह उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से यह कहकर इस्तीफा दे दिया था कि वह इस पद पर तभी बैठेंगे जब उन्हें फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता से ‘‘ईमानदारी का प्रमाण पत्र’’ मिल जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, पूछा- क्या वह एमएसपी का पूरा मतलब जानते हैं?
    Next Article झारखंड में भारी भ्रष्टाचार, बिना पैसे के कुछ नहीं होता: शिवराज 

    Related Posts

    भरत तिवारी हत्याकांड के विरोध में डिमना चौक पर प्रदर्शन, महिलाओं ने सम्राट चौधरी की तस्वीर पर जताया आक्रोश

    June 25, 2026

    उपायुक्त ने गोलमुरी-सह-जुगसलाई व पोटका प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण, राजस्व एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    June 25, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण में बीएलए-2 की अहम भूमिका, उपायुक्त ने किया सक्रिय सहयोग का आह्वान

    June 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत तिवारी हत्याकांड के विरोध में डिमना चौक पर प्रदर्शन, महिलाओं ने सम्राट चौधरी की तस्वीर पर जताया आक्रोश

    उपायुक्त ने गोलमुरी-सह-जुगसलाई व पोटका प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण, राजस्व एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    मतदाता सूची पुनरीक्षण में बीएलए-2 की अहम भूमिका, उपायुक्त ने किया सक्रिय सहयोग का आह्वान

    भरत तिवारी मामले में पूर्व डीजीपी का बड़ा बयान, कहा- सामने आ रहे दृश्य पुलिस की कार्यशैली पर खड़े करते हैं सवाल

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, भोजन, पानी और छात्रावास की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.