Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में भारी भ्रष्टाचार, बिना पैसे के कुछ नहीं होता: शिवराज 
    Headlines झारखंड राजनीति

    झारखंड में भारी भ्रष्टाचार, बिना पैसे के कुछ नहीं होता: शिवराज 

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झारखंड में भारी भ्रष्टाचार, बिना पैसे के कुछ नहीं होता: शिवराज 

    रांची: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को झारखंड की झामुमो नीत गठबंधन सरकार पर विभिन्न योजनाओं के लिए राज्य को भेजे गए केंद्रीय धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया और कहा कि मनरेगा के लिए मिले धन के उपयोग की जांच शुरू की जाएगी।

    केंद्रीय कृषि मंत्री ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत सरकार पर सीधा हमला करते हुए उसे “पेपर लीक सरकार” करार दिया और उस पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

     

     

    लातेहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, “झारखंड में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है, बिना पैसे के यहां कुछ नहीं चलता। हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार ने विभिन्न योजनाओं के लिए आए केंद्रीय धन का जमकर दुरुपयोग किया। हम मनरेगा में अनियमितताओं की गहन जांच शुरू करेंगे।”

    उन्होंने कहा कि लोग झामुमो नीत गठबंधन को उसके कुशासन के लिए कभी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने मतदाताओं से इस वर्ष के अंत में होने वाले झारखंड विधानसभा के चुनावों में इस “भ्रष्ट” सरकार को सत्ता से बाहर करने का आग्रह किया।

     

     

     

    चौहान ने कहा, “आबकारी पुलिस भर्ती अभियान के दौरान कुव्यवस्था के कारण 16 युवकों की मौत हो गई। हेमंत सोरेन सरकार के अत्याचार, आतंक और कुशासन के कारण लोग लगातार भय में जी रहे हैं।”

    उन्होंने कहा, “पूरा देश देख रहा है कि कैसे झामुमो झारखंड के युवाओं को सुनहरे भविष्य के सपने दिखाकर उनकी सांसें छीन रही है। सत्ता के मद में अंधी हो चुकी सरकार को युवाओं का दर्द, उनकी बेबसी नहीं दिख रही।”

     

     

    उन्होंने वादा किया कि अगर भाजपा राज्य में सत्ता में आती है तो वह ‘सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत लोगों को मुफ्त सौर ऊर्जा उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा झामुमो नीत सरकार की ‘मंईयां सम्मान योजना’ की तुलना में महिलाओं को मिलने वाला मासिक मानदेय दोगुना कर 2,000 रुपये प्रति माह किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसर्वेक्षण प्रक्रिया के बाद दिल्ली में सड़कों की मरम्मत युद्धस्तर पर शुरू होगी: केजरीवाल
    Next Article बिना श्राद्ध भोज के वैदिक मंत्र के साथ संपन्न हुआ महिला आनंद मार्गी चंद्र मुन्ना देवी का श्राद्ध कर्म

    Related Posts

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    June 25, 2026

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    June 25, 2026

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    June 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.