Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, पूछा- क्या वह एमएसपी का पूरा मतलब जानते हैं?
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, पूछा- क्या वह एमएसपी का पूरा मतलब जानते हैं?

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, पूछा- क्या वह एमएसपी का पूरा मतलब जानते हैं?

    रेवाड़ी:  किसानों के हितों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर शुक्रवार को निशाना साधते हुए पूछा कि क्या वह एमएसपी का पूरा मतलब भी जानते हैं? साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 24 फसलें खरीद रही है।

    अमित शाह ने रेवाड़ी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भ्रष्टाचार और आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधा।

    अमित शाह ने किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि कुछ एनजीओ ने राहुल ‘बाबा’ से कहा है कि एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) के नाम पर उन्हें वोट मिलेंगे।

     

     

    उन्होंने पूछा, ‘‘राहुल बाबा आप एमएसपी का पूरा नाम जानते हैं? क्या आप ये भी जानते हैं कि कौन-सी रबी की फसल है और कौन-सी खरीफ की फसल है?’’

    शाह ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार एमएसपी पर 24 फसलें खरीद रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हरियाणा के कांग्रेस नेता बताएं कि कौन सा कांग्रेस शासित राज्य इतनी फसलें खरीद रहा है।”

    शाह ने पूछा, ‘‘कर्नाटक और तेलंगाना में एमएसपी पर कितनी फसलें खरीदी जा रही हैं?’’

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान धान की खरीद 1300 रुपये प्रति क्विंटल थी लेकिन अब 2300 रुपये प्रति क्विंटल पर धान खरीदा जाता है और अगर आप हरियाणा में भाजपा की सरकार चुनते हैं तो हम 3,100 रुपये (प्रति क्विंटल) पर धान खरीदेंगे।

     

     

     

    अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह नरेन्द्र मोदी सरकार है जिसने ‘वन रैंक वन पेंशन’ की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा किया है।

    शाह ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा में एक समान विकास किया है और पिछले 10 साल में भ्रष्टाचार खत्म हो गया है।

    भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘कांग्रेस की सरकारें कट, कमीशन और भ्रष्टाचार के आधार पर चलती थीं जबकि डीलर, दलाल और दामाद राज करते थे।’’

    हरियाणा में विधानसभा चुनाव पांच अक्टूबर को होंगे और नतीजे आठ अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदित्यपुर नगर निगम द्वारा आवास मेला आयोजित, लाभुकों को आवासीय ऋण से संबंधित दी गई विशेष जानकारी
    Next Article सर्वेक्षण प्रक्रिया के बाद दिल्ली में सड़कों की मरम्मत युद्धस्तर पर शुरू होगी: केजरीवाल

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    June 25, 2026

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    June 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.