पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया नियंत्रण को लेकर प्रशासन सख्त, निजी अस्पतालों के साथ हुई अहम बैठक
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार में पूर्वी सिंहभूम जिले में मलेरिया की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण को लेकर उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम प्रबंधन के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मलेरिया की समय पर जांच, उपचार और सूचना व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि किसी भी निजी अस्पताल में मलेरिया का मरीज मिलने पर 24 घंटे के भीतर इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी जाए और तत्काल इलाज सुनिश्चित किया जाए। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों से आने वाले बुखार के मरीजों की प्राथमिकता के आधार पर जांच करने और संक्रमण रोकने के लिए निगरानी एवं सर्वेक्षण अभियान तेज करने के निर्देश भी दिए गए।

