Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदित्यपुर आवास बोर्ड द्वारा 500 परिवारों को नोटिस कर घर खाली करने का दिया अल्टीमेटम, आक्रोशित लोगों ने कार्यालय का किया घेराव
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    आदित्यपुर आवास बोर्ड द्वारा 500 परिवारों को नोटिस कर घर खाली करने का दिया अल्टीमेटम, आक्रोशित लोगों ने कार्यालय का किया घेराव

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    आदित्यपुर आवास बोर्ड द्वारा 500 परिवारों को नोटिस कर घर खाली करने का दिया अल्टीमेटम, आक्रोशित लोगों ने कार्यालय का किया घेराव
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    अमन ओझा
    आदित्यपुर में डब्ल्यू टाइप, ईडब्ल्यूएस, जनता रॉ हाउस फ्लैट में रहने वाले करीब 500 परिवारों को आवास बोर्ड ने नोटिस तामिला कर घर खाली करने का अल्टीमेटम दिया है। इसके विरोध में इन क्वार्टर में रहने वाले लोगों ने जनाक्रोश जुलूस निकालकर आवास बोर्ड कार्यालय आदित्यपुर का घेराव और प्रदर्शन किया है।

     

    इन आवासों में रहने वाले लोगों का कहना है कि वे लोग उक्त आवास को मरम्मत करा चुके हैं और आराम से रह रहे हैं, जबकि झारखंड राज्य आवास बोर्ड इन फ्लैटों को जर्जर और रहने योग्य नहीं होने की घोषित कर इसे ढहा कर यहां बहुमंजिली इमारत बनाकर उसे पुनर्वास के लिए अलॉटमेंट करने की योजना बनाई है। इससे पूर्व जब चंपाई सोरेन मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने यहां सभा कर इन फ्लैटों में रहनेवाले लोगों को आश्वस्त किया था कि उनके घर नहीं टूटेंगे और वे खाली नहीं करेंगे, लेकिन उनके पार्टी बदलते ही अब लोगों को घर टूटने का भय सता रहा है।

     

     

    डब्ल्यू टाइप, ईडब्ल्यूएस, और जनता रो हाउस के लोग 50 साल से भी ज्यादा समय से इन क्वार्टरों में रह रहे हैं, जो क्वार्टर की समय-समय पर मरम्मत कराकर इसमें रह रहे हैं. घेराव के दौरान लोगों ने चेतावनी दी है कि अब उनके सर्वेयर को और नोटिस देने वाले को बंधक बनाकर उनका प्रॉपर ट्रीटमेंट किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद आवास बोर्ड के एमडी के नाम कर्मचारी को एक ज्ञापन भी सौंपा।

     

     

    इस जुलूस और घेराव का समर्थन करने के लिए विभिन्न दलों के नेता पहुंचे थे। इसमें कांग्रेस के संतोष सिंह, पूर्व पार्षद रंजन सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, रमेश हांसदा, भोगेन्द्र नाथ झा, मनोज तिवारी, बिशु महतो, प्रेम सिंह, मनमोहन सिंह राजपूत आदि शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरायकेला जिला को अपराधमुक्त बनाने के लिए एसपी मुकेश कुमार लुणायत द्वारा तैयार की गई स्पेशल टीम
    Next Article सोना देवी विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस का आयोजन

    Related Posts

    2 घंटे में परमात्मा के अस्वस्थ बच्चे को स्वस्थ करने के लिए 10 यूनिट रक्तदान किया गया

    November 13, 2026

    झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा की तैयारियों की उपायुक्त ने की समीक्षा, 15 नवंबर को ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ से होगा शुभारंभ

    November 13, 2026

    जुबली पार्क में दक्षिण भारतीय समुदाय ने श्रद्धा के साथ मनाई नागपंचमी, नाग देवता की विशेष पूजा

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Vegas Now Casino: How Quick-Hit Players Manage Fast Sessions on Mobile

    2 घंटे में परमात्मा के अस्वस्थ बच्चे को स्वस्थ करने के लिए 10 यूनिट रक्तदान किया गया

    झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा की तैयारियों की उपायुक्त ने की समीक्षा, 15 नवंबर को ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ से होगा शुभारंभ

    जुबली पार्क में दक्षिण भारतीय समुदाय ने श्रद्धा के साथ मनाई नागपंचमी, नाग देवता की विशेष पूजा

    छठ व्रतियों के बीच निःशुल्क सूप और नारियल का वितरण

    छठ के आयोजनों में शामिल हुए सरयू राय

    2100 छठव्रतियों के बीच निःशुल्क सूप एवं पूजन सामग्री का वितरण, बन्ना गुप्ता और मेयर सुधा गुप्ता ने बढ़ाया सेवा का हाथ

    छठ महापर्व को लेकर हर्लुंग छठ घाट की हुई साफ-सफाई, पुलिस प्रशासन और शांति समिति के सदस्यों ने संभाली कमान

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.