आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी कांग्रेस ने कहा- सत्य की हुई जीत
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को माननीय सर्वोच्च न्यायालय से जमानत मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि सत्य और न्याय की राह कठिन जरूर होती है, लेकिन अंततः जीत उसी की होती है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलना न्यायपालिका पर विश्वास को और मजबूत करता है। उन्होंने इसे न्याय की जीत बताते हुए आलमगीर आलम के परिवार तथा उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

