ईद मिलादुन नबी पर सोनारी थाना शांति समिति की सक्रिय भूमिका, जुलूस संपन्न हुआ शांति और सौहार्द के साथ
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। ईद मिलादुन नबी पर्व पर शुक्रवार को सोनारी थाना शांति समिति ने प्रशासन के साथ मिलकर विधि व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने में अहम भूमिका निभाई। समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू के नेतृत्व में सदस्य सुबह से ही सोनारी क्रिश्चियन बस्ती मैदान में मौजूद रहे।

इसके बाद शांति समिति के वरिष्ठ सदस्य मोहम्मद आजाद के आमंत्रण पर सभी सदस्य सोनारी मुस्लिम लंगर कमेटी द्वारा टाटा स्टील मेन ऑफिस गोलचक्कर पर लगाए गए सहायता शिविर पहुंचे। वहां श्रद्धालुओं को बिस्किट, रिफ्रेशिंग वाटर और अन्य सामग्री वितरित की गई।

सचिव सुधीर कुमार पप्पू ने कार्यक्रम को शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में सहयोग देने के लिए शांति समिति के सभी सदस्यों, थाना पदाधिकारियों और मुस्लिम समुदाय के लोगों का आभार जताया।

इस अवसर पर शांति समिति के वरीय सदस्य त्रिभुवन यादव, प्रदीप लाल, कबी बेहरा, प्रेम सिंह, भोलानाथ साहू, अरविंद सिंह और सर्वेश कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।

