20 साल से जमे मंडल पर चुप क्यों UCIL? भ्रष्टाचार की फाइल दबाई, कार्रवाई ठप!
कॉलोनी बदहाल, करोड़ों की बंदरबांट… दिलीप मंडल पर कार्रवाई कब?
किसके दबाव में दब रही है फाइल, भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे यूसील के अधिकारी दिलीप कुमार मंडल
राष्ट्र संवाद मुख्य संवाददाता
जादूगोड़ा।यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) के संपदा विभाग में वर्षों से व्याप्त भ्रष्टाचार पर कार्रवाई अब तक अधर में लटकी हुई है। सिविल विभाग के अधिकारी दिलीप कुमार मंडल करीब 20 साल से एक ही पद पर जमे हैं और उन पर भ्रष्टाचार, लापरवाही व अनियमितताओं के गंभीर आरोप हैं।

कॉलोनी में क्वार्टर जर्जर, सड़कें टूटी, सीवरेज व्यवस्था ध्वस्त, और सफाई ठप है। लाखों रुपये मेंटेनेंस पर खर्च होने के बावजूद हालात बद से बदतर हैं। भाड़े पर क्वार्टर व दुकानों के मामले में भी अधिकारियों पर “नजराना” लेने के आरोप लगे हैं।
कॉलोनी में गंदगी, डेंगू का प्रकोप, नशे का कारोबार और चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, फिर भी जिम्मेदार अधिकारी बेखबर हैं। शिकायतें CMD और एटॉमिक एनर्जी डिपार्टमेंट तक पहुंची, जांच के आदेश भी दिए गए, लेकिन फाइलें दबा दी गईं।

सवाल उठता है — 20 साल से टिके अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी?
UCIL प्रबंधन की चुप्पी पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

