गोबिंद कुमार की रिपोर्ट
नावकोठी/बेगूसराय/ थाना क्षेत्र अंतर्गत अयोध्या प्रसाद सिंह हाई स्कूल नावकोठी के समीप खेल के मैदान के पास सड़क पर ई रिक्शा के पलटने से तीन व्यक्ति घायल।रवि कुमार पिता बबलू शर्मा घर छतौना निवासी उम्र 12 वर्ष,रेखा खातून पति मोहम्मद गुलाब उम्र 55 वर्ष पहसारा निवासी और मोहम्मद महमूद पिता मोहम्मद गुलाब उम्र 50 वर्ष पहसारा निवासी ई-रिक्शा से पहसारा से बगरस की तरफ जा रहे थे।नावकोठी हाई स्कूल खेल के मैदान के पास अचानक बैलेंस बिगड़ने से ई- रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसके बाद आनन-फानन में तीनों घायलों का इलाज पीएचसी नावकोठी में करवाया गया।चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन चौधरी ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के उपरांत छुट्टी दे दी गई। विदित हो कि नाबालिगों के द्वारा भी ई रिक्शा का संचालन क्षेत्र में किया जा रहा है, जो कानूनन अपराध है।घायलों का इलाज जीएनएम रवि शंकर सिंह,एएनएम रीना कुमारी,सीएचओ सूर्यभूषण,विक्रांत कुमार, एलटी अमृत कुमार,पंकज जोशी आदि ने किया।

