अबूआ सरकार जनसशक्तिकरण को प्रतिबद्ध: पोटका व बागबेड़ा में ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका: झारखंड स्थापना दिवस पर पोटका पंचायत में विधायक संजीव सरदार ने दीप प्रज्ज्वलित कर ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि अबूआ सरकार का उद्देश्य है—जनकल्याण, सुविधा और पारदर्शिता को हर घर तक पहुँचाना। बड़ी संख्या में ग्रामीण कैंप में पहुँचे और कई योजनाओं का ऑन-स्पॉट लाभ मिला। कई लाभुकों को अबूआ आवास, पेंशन, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, छात्र-छात्राओं को साइकिल सहित विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।
इसी तरह बागबेड़ा में भी कैंप आयोजित हुआ, जहाँ विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ सौंपते हुए कहा कि यह केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता को सशक्त बनाने का मिशन है।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी/जनप्रतिनिधि
पोटका में: पोटका सीओ निकिता बाला, बीडीओ अरुण कुमार मुंडा
बागबेड़ा में: जमशेदपुर सीओ मनोज कुमार, बीडीओ सुमित प्रकाश, बागबेड़ा थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव दोनों स्थानों पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

