Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समाजसेवी पप्पू सिंह की सक्रियता से टला बड़ा हादसा, मानगो में नेशनल हाईवे किनारे भीषण आग से मची अफरा-तफरी
    जमशेदपुर झारखंड

    समाजसेवी पप्पू सिंह की सक्रियता से टला बड़ा हादसा, मानगो में नेशनल हाईवे किनारे भीषण आग से मची अफरा-तफरी

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

     

    जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत मानगो स्थित जवाहर नगर रोड नंबर 15, नेशनल हाईवे-33 के समीप टेलीफोन एक्सचेंज के बगल में अचानक भीषण आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के घरों, दुकानों और राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोग भयभीत होकर इधर-उधर भागने लगे और स्थिति कुछ समय के लिए पूरी तरह अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई दे रहा था, जिससे संभावित बड़े नुकसान की आशंका बढ़ गई थी। इसी बीच घटना की सूचना मिलते ही विधायक सरयू राय के प्रतिनिधि एवं जमशेदपुर के जाने-माने समाजसेवी पप्पू सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने बिना देर किए दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी और नगर निगम प्रशासन को भी अलर्ट किया, ताकि राहत एवं बचाव कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। पप्पू सिंह की त्वरित कार्रवाई और स्थानीय लोगों की सजगता के चलते समय रहते मदद पहुंची, जिससे एक बड़े हादसे को टालने में सफलता मिली। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की। हालांकि आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रशासन द्वारा इसकी जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर निगरानी बढ़ा दी गई है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि आपात स्थिति में समय पर उठाया गया कदम कितनी बड़ी त्रासदी को टाल सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह सदर अस्पताल में लापरवाही का आरोप, बिना रैपर की स्लाइन चढ़ाने से छात्रा की हालत बिगड़ी
    Next Article जामताड़ा उपायुक्त आलोक कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

    Related Posts

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    August 6, 2026

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    August 5, 2026

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.