Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड सरकार खाद्य आपूर्ति विभाग के प्रति काफी आक्रोश एवं नाराजगी व्यक्त की गई….
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    झारखंड सरकार खाद्य आपूर्ति विभाग के प्रति काफी आक्रोश एवं नाराजगी व्यक्त की गई….

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन जिला जामताड़ा द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जामताड़ा जिले के सभी जन वितरण विक्रेता एवं एवं महिला SHG की बैठक कंबाइंड बिल्डिंग शिशु बागान में जिला अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया के अध्यक्ष में की गई।
    जिसमें जिले के जन वितरण विक्रेता डीलरों को हो रही समस्याओं के बारे में झारखंड सरकार खाद्य आपूर्ति विभाग के प्रति काफी आक्रोश एवं नाराजगी व्यक्त की गई।
    जिसमें मुख्य मुद्दा
    1.झारखंड खाद्य आपूर्ति विभाग के कंट्रोल एक्ट पूर्व सरकार द्वारा अनुकंपा का लाभ दिया जा रहा था वर्तमान सरकार के द्वारा 60 वर्ष निर्धारित किए जाने से अनुकंपा के लाभ से वंचित क्या जा रहा है।
    2. भार मापक यंत्र (वेटिंग मशीन)2G में जोड़ दिया गया है जिसमें लाभुक एवं डीलरों को वितरण करने में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है जिसमें घंटों इंतजार करना पड़ता है ।तकनीकी गड़बड़ी सुधार किए बगैर वेट मशीन चालू कर दिया गया है जबकि 4G के साथ इसे लगाने की बात की गई थी।
    3. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना खाद्यान्न मुक्त राशन वितरण किए गए दुकानदारों को 1 वर्ष पहले से अब तक कमीशन नहीं दिया जा रहा है एवं खाली जुट बोरा जमा जिसको काफी दबाव देकर जमा करवाया गया था उसका भी भुगतान नहीं किया गया है। साथ ही किरासन तेल का कमीशन भी बकाया है।
    4. खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा जो डीलरों के आवंटन में कटौती किया जा रहा है उसको सुधार किया जाए।
    5. राज्य खाद्य निगम के गोदाम द्वारा डीलरों को सटीक वजन के साथ समय में खाद्यान्न आपूर्ति किया जाए।
    इन समस्याओं एवं मांगों की पूर्ति न होने पर आगामी 4 दिसंबर मुख्यालय राजधानी रांची में राज्य स्तरीय डीलर एसोसिएशन की बैठक में रखा जाएगा एवं मांग किया जाएगा तमाम बिंदुओं का समय पर समाधान नहीं होने पर धरना प्रदर्शन एवं हड़ताल किया जाएगा। समस्या का समय पर समाधान ना होने पर जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में ई पोस मशीन को जिला जिला मुख्यालय आपूर्ति विभाग में जमा कर दिया जाएगा।
    आज की बैठक में जिला अध्यक्ष श्री मोहन प्रसाद भैया ,उपाध्यक्ष शिरोमणि यादव जाधव ,मीडिया प्रभारी देव कुमार साहू ,सचिव अनिल गुप्ता ,कार्यकारिणी राज्य समिति सदस्य महावीर मोदी, तेजा उल अंसारी,ललित पंडित ,कार्तिक दत्ता ,सुधीर पंडित, महेंद्र यादव ,असगर अंसारी, किशोर पांडे ,रघुनाथ मंडल, तारिणी पोद्दार ,नजरुल अंसारी ,पांडव यादव, कृष्णा घोषाल ,दीपू कुमार ,अनिल साहू ,कृष्णा मुर्मू एवं अन्य डीलर उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमंथन: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानगो फ्लाई ओवर के कार्य को गति देने के लिए किया  विस्तृत चर्चा
    Next Article जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    June 20, 2026

    सिंहभूम चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने टाटा टेक्नीकल इंस्टीच्यूट का किया भ्रमण कौशल विकास एवं उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण को और सशक्त बनाने पर दिया जोर

    June 20, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों का सम्मान

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    सिंहभूम चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने टाटा टेक्नीकल इंस्टीच्यूट का किया भ्रमण कौशल विकास एवं उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण को और सशक्त बनाने पर दिया जोर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों का सम्मान

    कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, 20 फीट तक उछली

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, 20 फीट तक उछली

    पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, पोस्तो नगर में लगा नया सबमर्सिबल पंप

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राजेश शुक्ल ने जन्मदिन की बधाई दी

    करीम सिटी कॉलेज में नॉन-टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने मनाया अपना गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.