Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भगवान परशुराम प्राकट्य उत्सव की पूर्व संध्या पर दिखी आस्था की विराट झलक, जय परशुराम के जयकारे से गूंजा जमशेदपुर
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भगवान परशुराम प्राकट्य उत्सव की पूर्व संध्या पर दिखी आस्था की विराट झलक, जय परशुराम के जयकारे से गूंजा जमशेदपुर

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भगवान परशुराम प्राकट्य उत्सव की पूर्व संध्या पर दिखी आस्था की विराट झलक, जय परशुराम के जयकारे से गूंजा जमशेदपुर

    रथ पर सजी भगवान परशुराम की आकर्षक झांकी बनी मुख्य आकर्षण, युवाओं की सक्रिय भागीदारी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर में भगवान श्री परशुराम प्राकट्य उत्सव की पूर्व संध्या पर ब्राह्मण युवा शक्ति संघ द्वारा निकाली गई भव्य शोभा यात्रा ने पूरे शहर को श्रद्धा और उत्साह से सराबोर कर दिया। इस विशाल आयोजन में हजारों की संख्या में परशुराम वंशी श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा वातावरण “जय परशुराम” के उद्घोष से गूंज उठा।

    शोभा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। डीजे, डंका और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन पर झूमते युवाओं और श्रद्धालुओं ने आयोजन को यादगार बना दिया। रथ पर विराजमान भगवान श्री परशुराम की भव्य झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखने के लिए रास्ते भर लोगों की भीड़ उमड़ती रही।

    यात्रा के दौरान कई स्थानों पर यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन श्रद्धालुओं के उत्साह और अनुशासन ने व्यवस्था को संतुलित बनाए रखा। यह शोभा यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि समाज की एकता और संगठन शक्ति का भी सशक्त प्रदर्शन साबित हुई।

    संघ के संरक्षक पूर्व डीएसपी कमल किशोर ने कहा, यह शोभा यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि ब्राह्मण समाज की एकता, आस्था और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाकर समाज को संगठित और सशक्त बनाना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है।

    राकेश्वर पांडेय ने कहा कि परशुराम जन्मोत्सव अब शहर की पहचान बनता जा रहा है। अनिल तिवारी और दीपू सिंह ने विभिन्न संगठनों के सहयोग को इसकी सफलता का आधार बताया और ब्राह्मण एकजुटता के लिए किए गए प्रयास और जागरूकता के लिए संघ को धन्यवाद और बधाई दिए ।

    भाजपा पूर्व महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने भी इस आयोजन को सनातन हित में अच्छी पहल बताया है और इससे हिंदुत्व के साथ परशुराम वंशी को मजबूती प्रदान होगी

    संयोजक अप्पू तिवारी ने युवाओं की भागीदारी को समाज की ताकत बताया, जबकि डी.के. मिश्रा ने इस प्रयास को अनुकरणीय बताया।

    शोभा यात्रा में मुख्य रूप से कमल किशोर, अखिलेश दुबे, अनिल तिवारी, राकेश्वर पांडेय, सुधांशु ओझा, बिनोद उपाध्याय, डी डी त्रिपाठी, बड़ेलाल दुबे, दीपू सिंह, जयकुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, डी के मिश्रा, विमलेश उपाध्याय, पप्पू मिश्रा, अरुण पांडे, सीपी शुक्ला, सुनील शर्मा, पवन ओझा, महेश मिश्र, राजेश ओझा, पवन ओझा, रंजीत झा, शिवशंकर सिंह, नीतीश कुमार, पप्पू उपाध्याय, नकुल तिवारी, ओमप्रकाश उपाध्याय, वेद प्रकाश उपाध्याय, महेंद्र पांडेय, विपिन झा, कमलेश दुबे, अंकित आनंद, अरुण शुक्ला, सुशील पांडे, दीपक तिवारी, मुकेश तिवारी, ज्ञान पांडेय, सूरज ओझा, रामनाथ दुबे, मुन्ना मिश्रा, श्रीनिवास तिवारी, सत्यम पांडेय, डब्लू मिश्रा, अरविंद पांडेय, विशाल तिवारी, नीरज मिश्रा, अभय पांडेय, चंद्रेश्वर पांडेय, अजीत उपाध्याय, दिलीप पांडे सहित पवित्रा पांडेय, सुनीता मिश्रा, सीमा पांडेय, विनता मिश्रा, ऊषा ओझा सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

    अन्य संगठनों में हिन्दू जागरण मंच के बलबीर मंडल, भाजपा युवा मोर्चा नीतीश कुमार, अखिल भारतीय ब्राह्मण संघ के मुन्ना मिश्रा, मानवता एक सामाजिक संस्था के अरूप मल्लिक, केशरी सेना के परवीन प्रसाद सैल्यूट तिरंगा के रविशंकर तिवारी समेत अन्य संगठनों का भी सहयोग सराहनीय रहा

    अंत में संघ ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताते हुए समाजहित में आगे भी ऐसे आयोजन जारी रखने का संकल्प दोहराया।

    जय परशुराम के जयकारे से गूंजा जमशेदपुर भगवान परशुराम प्राकट्य उत्सव की पूर्व संध्या पर दिखी आस्था की विराट झलक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडोमजुड़ी स्कूल की चारदीवारी तोड़े जाने पर ग्रामीणों में उबाल, कार्रवाई नहीं हुई तो विद्यालय में ताला जड़ने की चेतावनी
    Next Article चांडिल में श्मशान भूमि पर निर्माण को लेकर बवाल, ग्रामीणों में आक्रोश

    Related Posts

    कौशल किशोर सिंह स्मृति सम्मान समारोह सह नाट्य महोत्सव 2026 का आगाज़, तुलसी भवन में सजी सांस्कृतिक महफिल

    April 18, 2026

    तुलसी भवन में भोजपुरी नाट्य महोत्सव में यमलोक में करप्शन का भव्य मंचन

    April 18, 2026

    चाईबासा के सारंडा में CRPF स्पेशल DG का अल्टीमेटम: एक महीने में सरेंडर नहीं तो नक्सलियों पर कड़ी कार्रवाई

    April 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कौशल किशोर सिंह स्मृति सम्मान समारोह सह नाट्य महोत्सव 2026 का आगाज़, तुलसी भवन में सजी सांस्कृतिक महफिल

    तुलसी भवन में भोजपुरी नाट्य महोत्सव में यमलोक में करप्शन का भव्य मंचन

    चाईबासा के सारंडा में CRPF स्पेशल DG का अल्टीमेटम: एक महीने में सरेंडर नहीं तो नक्सलियों पर कड़ी कार्रवाई

    पतरातू कार्यशाला के लिए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दिया गया निमंत्रण 

    जमशेदपुर में गिरफ्तारी नहीं होने पर अल्टीमेटम: ट्रेलर ओनर एसोसिएशन अध्यक्ष का 27 अप्रैल से आमरण अनशन, आत्मदाह की चेतावनी

    तुलसी भवन में सजा भोजपुरी संस्कृति का रंगमंच: कौशल किशोर सिंह स्मृति नाट्य महोत्सव 2026 का आगाज़

    टाटा मेन हॉस्पिटल में दो नई शव वाहन एंबुलेंस की शुरुआत, अंतिम यात्रा सेवाओं को मिली नई मजबूती

    जमशेदपुर में चापड़बाजी का बढ़ता ग्राफ, 5 आरोपी गिरफ्तार

    XLRI – Xavier School of Management का 24वां दीक्षांत समारोह: 377 प्रतिभागियों को मिली डिग्री, उद्योग-शिक्षा साझेदारी पर जोर

    संतुष्टि सेवा फाउंडेशन: संजय बाली का भव्य सम्मान | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.