टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का जत्था बाबाधाम के लिए रवाना
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन, आरके सिंह फैंस क्लब एवं टाटा मोटर्स के कर्मचारियों का श्रद्धालुओं से भरा भव्य जत्था रविवार सुबह देवघर स्थित बाबाधाम के लिए रवाना हुआ।

अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आर.के. सिंह ने गेरुआ वस्त्र धारण कर जत्थे का नेतृत्व किया। सुबह 6 बजे यूनियन कार्यालय से बोलबम के गगनभेदी जयकारों के साथ जत्था रवाना हुआ। कई श्रद्धालु निजी वाहनों से भी बाबानगरी के लिए प्रस्थान किए।

यात्रा से पूर्व अध्यक्ष और महामंत्री ने सभी श्रद्धालुओं को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए मार्गदर्शन किया कि वे आदर्श आचरण प्रस्तुत करें और जरूरतमंदों की सहायता को प्राथमिकता दें। हर वर्ष की भांति, इस वर्ष भी जत्था पूर्ण तैयारी के साथ निकला। साथ में खाद्य सामग्री, बोतलबंद पानी, फल, राशन, झंडा, बैनर, कारीगर, रसोइया और सहयोगी भी शामिल हैं।

