Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदित्यपुर में भक्ति और श्रद्धा का महासंगम, शिव-काली मंदिर के 15वें स्थापना दिवस पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा सह शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आदित्यपुर में भक्ति और श्रद्धा का महासंगम, शिव-काली मंदिर के 15वें स्थापना दिवस पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा सह शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आदित्यपुर में भक्ति और श्रद्धा का महासंगम, शिव-काली मंदिर के 15वें स्थापना दिवस पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा सह शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर-1 स्थित न्यू हाउसिंग कॉलोनी में शिव-काली मंदिर के 15वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित श्रीराम कथा सह शतचंडी महायज्ञ को लेकर मंगलवार को भक्ति और उल्लास से सराबोर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई इस कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पूरे विधि-विधान के साथ भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र जय श्रीराम और हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा। आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष 15 जनवरी से 23 जनवरी तक श्रीराम कथा सह शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान में वाराणसी से पधारीं प्रसिद्ध महिला कथा वाचक मंदाकिनी मां द्वारा श्रीराम कथा का वाचन किया जाएगा, साथ ही शतचंडी पाठ भी संपन्न होगा। श्रद्धालुओं में कथा को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि न्यू हाउसिंग कॉलोनी स्थित कलश रूपी शिव-काली मंदिर की नींव वर्ष 2010 में रखी गई थी और वर्ष 2011 से विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा के साथ इसका स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। तब से लेकर आज तक यह आयोजन हर वर्ष निरंतर श्रद्धा और आस्था के साथ किया जाता रहा है। इस वर्ष 15वें स्थापना दिवस को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह है और पूरे नौ दिनों तक धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक माहौल बना रहेगा। कलश यात्रा के दौरान भक्तों ने पारंपरिक वेश-भूषा में भक्ति गीतों के साथ नगर भ्रमण किया। आयोजन समिति के सदस्यों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी भाईचारा और संस्कारों को मजबूती मिलती है। श्रीराम कथा सह शतचंडी महायज्ञ के शुभारंभ के साथ ही आदित्यपुर क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूब गया है।

    आदित्यपुर में भक्ति और श्रद्धा का महासंगम शिव-काली मंदिर के 15वें स्थापना दिवस पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा सह शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleईएल भुगतान में लापरवाही से यूसील को भारी नुकसान, ठेका मजदूरों की हड़ताल के बाद टूटी प्रबंधन की नींद
    Next Article बिष्टुपुर के सीएच एरिया में दिनदहाड़े उद्यमी देवांग गांधी के बेटे कैरव का अपहरण, विहिप ने प्रशासन से सुरक्षित बरामदगी की मांग की

    Related Posts

    गायत्री परिवार के युवाओं ने 251 पौधे लगाए

    July 27, 2026

    29 जुलाई से एक महीने का सेवा शिविर लगाएगा ओम कावंरिया सेवा संघ-पप्पू सिंह

    July 27, 2026

    एंबुलेंस नहीं पहुंची, खाट पर मरीज को अस्पताल ले गए ग्रामीण; अधिकारियों को भी दुर्गम रास्ते ने दिखाई हकीकत

    July 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गायत्री परिवार के युवाओं ने 251 पौधे लगाए

    29 जुलाई से एक महीने का सेवा शिविर लगाएगा ओम कावंरिया सेवा संघ-पप्पू सिंह

    एंबुलेंस नहीं पहुंची, खाट पर मरीज को अस्पताल ले गए ग्रामीण; अधिकारियों को भी दुर्गम रास्ते ने दिखाई हकीकत

    यूसीआईएल विस्थापितों की समस्याओं पर डीसी से मिले विधायक, लंबित रोजगार मामलों के समाधान की मांग

    राष्ट्रीय कार्यकारिणी में झारखंड की उपलब्धियों की गूंज, राजस्थान महोत्सव-2026 को मिली राष्ट्रीय सराहना

    जमशेदपुर में 33 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 16.5 लाख रुपये की खेप बरामद

    विधायक संजीव सरदार ने किया साइकिल वितरण का शुभारंभ

    मानगो नगर निगम को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बना दिया गया है : सरयू राय

    रामगढ़ सदर अस्पताल रामगढ़ में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम, नवजात बच्चियों की माताओं को सम्मानित कर वितरित की गई किट

    उन्नाव में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मौत से पहले VIDEO में पत्नी समेत चार लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.