Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली से फ्रेंचाइजी प्राप्त एवं दरभंगा के आजमनगर स्थित माय छोटा स्कूल का रंगारंग वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    दिल्ली से फ्रेंचाइजी प्राप्त एवं दरभंगा के आजमनगर स्थित माय छोटा स्कूल का रंगारंग वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली से फ्रेंचाइजी प्राप्त एवं दरभंगा के आजमनगर स्थित माय छोटा स्कूल का रंगारंग वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित

    बच्चों के शैक्षणिक, मनोवैज्ञानिक एवं सामाजिक रूप से सर्वांगीण विकास हेतु प्ले स्कूल की भूमिका महत्त्वपूर्ण- डॉ अंजू कुमारी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    दिल्ली से फ्रेंचाइजी प्राप्त एवं दरभंगा के आजमनगर, टीचर्स कॉलोनी स्थित “माय छोटा स्कूल” का रंगारंग वार्षिकोत्सव समारोह स्कूल परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें माय छोटा स्कूल के दरभंगा जिला मैंटर डॉ आर एन चौरसिया- मुख्य अतिथि, ‘बचपन प्ले स्कूल’ टावर, दरभंगा की निर्देशिका मीनाक्षी अग्रवाल- मुख्य वक्ता, ‘नारायणस माय प्ले स्कूल’ की निर्देशिका डॉ अंजू कुमारी- विशिष्ट अतिथि, स्कूल की प्रिंसिपल कनक प्रभा एवं निदेशक अजय कुमार, ऑनर मालती देवी, शिक्षिका- सुमन कुमारी, बबीता कुमारी, सुजाता कुमारी, डांस फीवर के प्रशिक्षक रवि सिंह, डीएमसीएच की चन्द्रलेखा, सहायिका गुड़िया देवी तथा डांस शिक्षिका निशा सहित छात्रों के अभिभावक, सहयोगी तथा 100 से अधिक छोटे-छोटे बच्चे एवं बच्चियां उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत मिथिला पेंटिंग युक्त पाग, चादर एवं डायरी आदि से किया गया। समारोह का प्रारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ, जबकि समापन राष्ट्रगान से। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन कीर्ति कुमारी ने किया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रारंभ गणेश वंदना से हुआ।

    स्वागत संबोधन करते हुए कनक प्रभा ने कहा कि बच्चे गिली मिट्टी की तरह होते हैं, जिन्हें हम मनचाहा एवं बेहतरीन स्वरूप दे सकते हैं। उन्होंने स्कूल का वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि मेरा स्कूल 3 वर्षों में संघर्ष करते हुए काफी आगे बढ़ा है, जिसमें परिवार एवं समाज के साथ ही अन्य शैक्षणिक सहयोगियों का भी अच्छा सपोर्ट मिल रहा है। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए अजय कुमार ने स्कूल के उतार-चढ़ाव की चर्चा करते हुए बताया कि शून्य बच्चों से शुरुआत किए गए इस स्कूल में कम समय में ही आज 40 से अधिक बच्चे पढ़ रहे हैं। अभिभावक भी खुश हैं, जिस कारण बच्चे बढ़ रहे हैं।

    डॉ अंजू कुमारी कहा कि छोटे बच्चे सबसे पहले अपनी मां से सीखते हैं। इस प्ले स्कूल में बच्चों को घर जैसा वातावरण देकर सही दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों के शैक्षणिक, मनोवैज्ञानिक एवं सामाजिक रूप से सर्वांगीण विकास हेतु आज प्ले स्कूल अनिवार्य है। यह स्कूल कनक प्रभा के कठिन मेहनत से भविष्य में लगातार आगे बढ़ता ही रहेगा। मीनाक्षी अग्रवाल ने कहा कि प्ले स्कूल बच्चों को केवल खेलाता ही नहीं, बल्कि उनके नींव मजबूत करता है। स्कूल चलाना बड़े धैर्य एवं जुनून का काम है। उन्होंने कहा कि एनुअल फंक्शन बच्चों एवं शिक्षकों के साल भर की मेहनत का प्रदर्शन है। बच्चों में बड़ी क्षमताएं होती हैं, बस जरूरत है, उसे ठीक से आगे बढ़ाने की।

    डॉ आर एन चौरसिया ने माय छोटा स्कूल, दिल्ली का फ्रेंचाइजी लेने तथा उसकी सरल प्रक्रिया को बताते हुए कहा कि इस स्कूल के दरभंगा में 6 तथा भारत में 2500 से अधिक शाखाएं हैं। यह भारत का सर्वाधिक ग्रोइंग करने वाला स्कूल है। उन्होंने गार्जियन से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों के लिए क्वालिटी एवं क्वांटिटी रूप से समय दें, क्योंकि बच्चों के निर्माण का निवेश सबसे महत्वपूर्ण और स्थायी होता है।

    सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत अनन्या के नेतृत्व में झिझिया डांस, अनुष्का के नेतृत्व में हर हर महादेव… डांस दिशा के नेतृत्व में नैनो वाले.., आदि के साथ ही आरूषी, अयांशी, स्वरा, प्रज्ञान, तन्वी अन्वी, दिशा, कोमल, अनुष्का ऋचा, अनिका, रचिता, पलक केजरीवाल आदि के द्वारा अनेक मनमोहन डांस एवं गीत प्रस्तुत किए गए।

    दिल्ली से फ्रेंचाइजी प्राप्त एवं दरभंगा के आजमनगर स्थित माय छोटा स्कूल का रंगारंग वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतंत्र का मूल उद्देश्य कुलकुण्डलिनी की सुप्त शक्ति को जाग्रत कर उसे परम शिव से मिला देना
    Next Article दुबराजपुर व सियाडीह में सामुदायिक पुलिसिंग की मिसाल, खेल प्रतियोगिता के साथ खिलाड़ियों को खेल सामग्री वितरण

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    May 20, 2026

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    चौका ओवरब्रिज के नीचे चला ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

    राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

    जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में 17 मामलों की समीक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.