Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तंत्र का मूल उद्देश्य कुलकुण्डलिनी की सुप्त शक्ति को जाग्रत कर उसे परम शिव से मिला देना
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    तंत्र का मूल उद्देश्य कुलकुण्डलिनी की सुप्त शक्ति को जाग्रत कर उसे परम शिव से मिला देना

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तंत्र का मूल उद्देश्य कुलकुण्डलिनी की सुप्त शक्ति को जाग्रत कर उसे परम शिव से मिला देना

    तंत्र साधना के माध्यम से व्यक्ति देवत्व प्राप्ति की यात्रा पथ पर अग्रसर हो सकता है

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: आनन्दमार्ग प्रचारक संघ द्वारा आयोजित द्वितीय संभागीय सेमिनार के दूसरे दिन आनन्दमार्ग के वरिष्ठ आचार्य सिद्धविद्यानंद अवधूत ने “तंत्र साधना और समाज के ऊपर उसका प्रभाव” विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तंत्र या तंत्र साधना मनुष्य के अन्तर्निहित देवत्वबोध को जाग्रत कर उसे परम चेतना में रूपान्तरित करने की पद्धति है। तंत्र साधना वह आध्यात्मिक अनुशीलन है जो साधक को संकीर्ण और पशुवत बन्धनों से मुक्त करके उसके सम्पूर्ण अस्तित्व को विस्तार के पथ पर ले चलता है।


    उन्होंने कहा कि तंत्र वह है जो जाति-वर्ण, सम्प्रदाय, वेद, धर्ममत या मतवाद की बेडियों को तोडकर आत्म-विस्तार के पथ पर अग्रेषित करता है। तंत्र का मूल उद्देश्य है — कुलकुण्डलिनी की सुप्त शक्ति को जाग्रत कर उसे परम शिव से मिला देना।
    तंत्र साधनाओं के दो मुख्य आधार बताए गए —
    (1) पुरुषतत्त्व
    (2) प्रकृतितत्त्व
    तंत्र में बीजमंत्र या बीजाक्षर हैं — ह्रं, क्लीं, ऐं, श्रीं आदि। ये सूक्ष्म ध्वन्यात्मक या बीजात्मक शक्तियाँ हैं। 50 वर्णों के भी 50 बीजाक्षर हैं। तंत्र शुद्धिकरण, स्थूलशुद्धि, नाड़ी, कला, आहार तत्त्व तथा कुलकुण्डलिनी इत्यादि विषयों की व्याख्या प्रस्तुत करता है।
    तंत्र में चक्र, चक्राधिष्ठित ग्रन्थियाँ, उपग्रन्थियाँ, धातुएँ इत्यादि की विस्तृत चर्चा की गई है। तंत्र साधना में संकल्प के चार स्तर बताए गए हैं —
    पदार्थ, विचार, देवाचार एवं दिव्याचार।
    तंत्र में दश प्रकार के भावों की चर्चा की गई है अर्थात मद, मात्सर्य, मत्स्य, क्रोध, अहंकार इत्यादि। व्यक्तिगत एवं सामाजिक जीवन में तंत्र साधना का कल्याणकारी प्रभाव है। तंत्र में अष्टपाश एवं षडरिपु पर नियंत्रण की व्याख्या की गई है।
    तंत्र साधना से उन्नति के परिणामस्वरूप अनेक सिद्धियाँ प्राप्त होती हैं। ये सिद्धियाँ अच्छेद्य या आच्छादित नहीं होती हैं। आठ प्रकार की सिद्धियाँ बताई गई हैं —
    अणिमा, महिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्रकाम्य, ईशित्व, वशित्व और अन्तर्यामित्व।
    तंत्र में विधानतंत्र एवं अविधानतंत्र के भेदों (उच्च विधा) की भी चर्चा की गई है। अपने सेमिनार व्याख्यान के अंत में आचार्य जी ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि कैसे तंत्र साधना के माध्यम से व्यक्ति देवत्व प्राप्ति की यात्रा पथ पर अग्रसर होकर अपने व्यक्तिगत और सामाजिक आचरण को समग्र रूप से परिवर्तित कर सकता है।
    उन्होंने कहा कि तंत्र साधना के माध्यम से न केवल व्यक्तिगत जीवन में बल्कि सामाजिक क्षेत्र में भी सफलता और शांति की अनुभूति कराता है।

    तंत्र का मूल उद्देश्य कुलकुण्डलिनी की सुप्त शक्ति को जाग्रत कर उसे परम शिव से मिला देना
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअली खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी बने अंतरिम सुप्रीम लीडर
    Next Article दिल्ली से फ्रेंचाइजी प्राप्त एवं दरभंगा के आजमनगर स्थित माय छोटा स्कूल का रंगारंग वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    May 20, 2026

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    चौका ओवरब्रिज के नीचे चला ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

    राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

    जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में 17 मामलों की समीक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.