Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की मेरठ और मुज्जफ्फरनगर को बड़ी सौगात
    Headlines राष्ट्रीय

    केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की मेरठ और मुज्जफ्फरनगर को बड़ी सौगात

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaDecember 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नितिन गडकरी ने 9,119 करोड़ रुपये की 240 किलोमीटर लंबी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास       नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो बड़े जिलों मेरठ और मुज्जफ्फरनगर को बड़ी सौगात दी। दरअसल, इस सौगात के रूप में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी ने मेरठ और मुजफ्फरनगर में 9,119 करोड़ रुपये की 240 किलोमीटर लंबी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

    मेरठ में कुल 8,364 करोड़ रुपये लागत की 6 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शुभारम्भ और शिलान्यास करते हुए, नितिन गडकरी ने कहा कि इन परियोजनाओं के   धरातल पर उतर जाने से किसानों को अपनी फसलें बाजार तक लाने में आसानी होगी, जिससे उनका आर्थिक उत्थान होगा। उन्होंने कहा कि उद्योग का एक बड़ा केंद्र होने के नाते, ये नए राजमार्ग मेरठ को विकास की एक नई राह पर ले जाएंगे।

    मुजफ्फरनगर में 755 करोड़ रुपये की 3 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आर्थिक समृद्धि के लिए तकनीक एवं शोध के दोहन के द्वारा किसानों के कल्याण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने समग्र विकास, आत्मनिर्भरता और टिकाऊ विकास के लिए एथेनॉल, हाइड्रोजन और अन्य जैविक ईंधनों के महत्व पर जोर दिया।

    गडकरी ने डासना, गाजियाबाद में 6 लेन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर पहला इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम (आईटीएस) भी लॉन्च किया। इस मौके पर उन्होंने कहा,  इस क्रांतिकारी अत्याधुनिक तकनीक से यातायात की समस्याओं को सीमित करके, इन्फ्रास्ट्रक्चर के कुशल उपयोग, यातायात के बारे में पहले सूचना देकर उपयोगकर्ताओं की सहायता करने और यात्रा के समय में कमी के साथ यातायात दक्षता हासिल होगी, साथ ही यात्रियों की सुरक्षा और सहूलियत में भी बढ़ोतरी होगी। केंद्रीय मंत्री ने चिपियाना, गौतमबुद्ध नगर में रेल ओवर ब्रिज प्रोजेक्ट का भी निरीक्षण किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडबल इंजन की सरकार, यूपी के विकास के लिए दिन रात ऐसे ही मेहनत करती रहेगी :प्रधानमंत्री मोदी
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    June 18, 2026

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, सहकर्मी गिरफ्तार

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    पार्वती घाट के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    डी बी एम एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने हिमाचल में पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.