Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र में पीएम मोदी 38,800 करोड़ के प्रोजेक्ट शुरू किए, बोले- नए भारत के पास बड़े सपने
    Breaking News Headlines

    महाराष्ट्र में पीएम मोदी 38,800 करोड़ के प्रोजेक्ट शुरू किए, बोले- नए भारत के पास बड़े सपने

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    **EDS: IMAGE VIA @narendramodi** Mumbai: Prime Minister Narendra Modi speaks at the launch of multiple development initiatives, in Mumbai, Thursday, Jan. 19, 2023. (PTI Photo) (PTI01_19_2023_000252B)
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मुंबई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मुंबई पहुंचे. यहां उन्होंने 38,800 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने मुंबई मेट्रो लाइन 2ए और 7 का उद्घाटन किया. इसमें अंधेरी से दहिसर तक फैला 35 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर भी शामिल है.   इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार नए भारत के पास बड़े सपने हैं और उन्हें साकार करने का साहस है. पिछली शताब्दी का एक लंबा समय गरीबी पर चर्चा करने, दुनिया से मदद मांगने और किसी तरह जीने में बीता. स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार दुनिया ने भारत के संकल्पों पर भरोसा किया.

     

     

     

     

    हमने एप्रोच बदली

    भारत को लेकर दुनिया में इतनी सकारात्मकता इसलिए है, क्योंकि आज सभी को लगता है कि भारत अपने सामर्थ्य का बहुत ही उत्तम तरीके से सदुपयोग कर रहा है. आज भारत अभूतपूर्व आत्मविश्वास से भरा हुआ है. हमने वो जमाना देखा है जब गरीबों के कल्याण का पैसा भ्रष्टाचार में चला जाता था. टैक्स पेयर्स से प्राप्त टैक्स को लेकर कोई संवेदनशीलता नहीं थी. इसका नुकसान करोड़ों नागरिकों को उठाना पड़ा. पिछले 8 सालों में हमने इस एप्रोच को बदल दिया है. आज भारत भविष्य की सोच और आधुनिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए अपने भौतिक और सामाजिक बुनियादी ढांचे पर खर्च कर रहा है.

     

     

     

     

    करीब 12,600 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट

    दहिसर ई और डीएन नगर (पीली लाइन) को जोडऩे वाली मेट्रो लाइन 2ए लगभग 18.6 किलोमीटर लंबी है, जबकि अंधेरी ई – दहिसर ई (लाल लाइन) को जोडऩे वाली मेट्रो लाइन 7 लगभग 16.5 किलोमीटर लंबी है. इन लाइनों की आधारशिला भी प्रधानमंत्री ने 2015 में रखी थी. दोनों लाइनों की परियोजना करीब 12,600 करोड़ रुपए की है.

     

     

     

     

    प्रधानमंत्री ने मुंबई में 7 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, रोड कॉन्क्रीटिंग प्रोजेक्ट और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पुनर्विकास की आधारशिला रखी. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग-150सी के 65.5 किलोमीटर खंड की आधारशिला भी रखी. छह लेन की यह ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना सूरत-चेन्नई एक्सप्रेसवे का हिस्सा है. इसे बनाने में करीब 2,000 करोड़ रुपए की लागत आ रही है. सूरत- चेन्नई एक्सप्रेसवे छह राज्यों- गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु से होकर गुजरेगा.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुलिस पर आदिवासियों ने तीर-कमान से हमला किया, कोल प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे थे, लाठीचार्ज पर भड़के
    Next Article तिब्बत में एवलांच, 8 की मौत, कई लापता, चीन ने 131 लोगों की रेस्क्यू टीम भेजी

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.