Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुलिस पर आदिवासियों ने तीर-कमान से हमला किया, कोल प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे थे, लाठीचार्ज पर भड़के
    Breaking News Headlines खबरीलाल खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड

    पुलिस पर आदिवासियों ने तीर-कमान से हमला किया, कोल प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे थे, लाठीचार्ज पर भड़के

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोड्डा. झारखंड के गोड्डा में आदिवासियों ने पुलिस पर तीर-कमान से हमला कर दिया. आदिवासी कोयला खनन को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. पुलिस ने आदिवासियों पर लाठीचार्ज कर दिया. इसके बाद आदिवासी भड़क गए और हमला कर दिया. झड़प में एसडीओपी समेत 5 जवान और कई आदिवासी भी घायल हुए हैं.

    गोड्डा में इस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की राजमहल-ललमटिया कोल परियोजना चल रही है. आदिवासी कई दिनों से इसका विरोध कर रहे हैं. पुलिस गुरुवार को मामले को शांत कराने पहुंची तो आदिवासियों से झड़प हो गई. इलाके में अब भी तनाव की स्थिति है.

     

     

     

     

    1 हजार जवान तैनात, आदिवासियों को गांव से दूर खदेड़ा

    पुलिस ने गांव से दूर लेकर भीड़ को खदेड़ा है. कई आदिवासियों को भी गंभीर चोटें आई हैं. ईसीएल और जिला प्रशासन के अफसरों के साथ सुरक्षा बलों के एक हजार से ज्यादा जवान इलाके में मौजूद हैं. दूसरी तरफ हजारों की संख्या में आदिवासी तीर-धनुष लेकर विरोध कर रहे हैं. आदिवासी नारा लगा रहे हैं – जान देंगे, जमीन नहीं देंगे, पुलिस-प्रशासन वापस जाओ. विरोध प्रदर्शन में स्त्री, पुरुष और बच्चे शामिल हैं. महगामा अनुमंडल प्रशासन ने तनाव को देखते हुए पूरे इलाके में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है. इलाके में तनाव की स्थिति है.

     

     

     

     

     

    पहले भी प्रशासन और आदिवासियों में हो चुका है टकराव

    यह पहली बार नहीं है जब ग्रामीण और प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति बनी है. इससे पहले भी ग्रामीणों और प्रशासन के बीच टकराव हुआ है. छह महीने पहले ही तालझारी गांव में बातचीत के लिए गए ECL के CMD को ग्रामीणों ने बंधक भी बना लिया था. जिला प्रशासन के हस्तक्षेप से उन्हें मुक्त कराया गया था.

     

     

     

     

     

    आदिवासियों की दलील- उजड़ गए तो रोटी-रोजगार मुश्किल

    ECL का कहना है कि उसने आदिवासी रैयतों की जमीन ली है, उन्हें अब तक 10 करोड़ रुपए से अधिक का मुआवजा दे दिया गया है. 22 रैयतों को राजमहल परियोजना में नौकरी भी दी गई है. इसके बावजूद भी स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं. श्वष्टरु की राजमहल परियोजना के कोयले से एनटीपीसी के दो पावर प्लांट चलते हंै. तालझारी के आदिवासी रैयत इस बात पर अड़े हैं कि वे इस जमीन पर काम शुरू नहीं होने देंगे. यहां से उजड़े तो लगभग 200 परिवारों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट पैदा हो जाएगा.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबॉलीवुड के लिए शंकराचार्य ने गठित किया धर्म सेेंसर बोर्ड: सदस्यों की नियुक्ति के साथ जारी हुई गाइडलाइंस
    Next Article महाराष्ट्र में पीएम मोदी 38,800 करोड़ के प्रोजेक्ट शुरू किए, बोले- नए भारत के पास बड़े सपने

    Related Posts

    नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान

    October 8, 2026

    मां को कांधा देकर पैतृक गांव के लिए रवाना हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    October 8, 2026

    सराइकेला आदित्यपुर के हरिओम नगर में देर रात कुछ लोगों द्वारा राज सिंह के घर में घुसकर कथित तौर पर तो

    October 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान

    मां को कांधा देकर पैतृक गांव के लिए रवाना हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    Vox Casino Wsparcie przez Telegram

    सराइकेला आदित्यपुर के हरिओम नगर में देर रात कुछ लोगों द्वारा राज सिंह के घर में घुसकर कथित तौर पर तो

    साकची गुरुद्वारा बस्ती में ड्रेनेज व्यवस्था बदहाल, बीमारी फैलने का खतरा, नरकीय जीवन जीने को मजबूर स्

    रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर आज पहुंचेगा नेमरा, पैतृक गांव में अंतिम संस्कार की तैयारी

    Lemon Casino Proces Opinii dla Słabego Wsparcia

    पणजी: पद्म श्री पुरस्कार विजेता, मशहूर एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में गोवा में दिल का दौरा

    Jak zalogować się do Bison Casino bez telefonu

    संकल्प बनाम सवाल : जनता तय करे देश किस दिशा में जाए

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.