Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंजाब के पास हरियाणा को देने के लिए एक बूंद भी अतिरिक्त पानी नहीं: भगवंत मान
    Breaking News Headlines राजनीति

    पंजाब के पास हरियाणा को देने के लिए एक बूंद भी अतिरिक्त पानी नहीं: भगवंत मान

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सतलुज यमुना लिंक नहर के मुद्दे पर भारत सरकार के समक्ष पंजाब का पक्ष रखते हुए कहा कि पंजाब के पास हरियाणा को देने के लिए एक बूंद भी अतिरिक्त पानी नहीं है. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि भूजल का स्तर घटने से हमारे 150 ब्लॉकों में से 78 प्रतिशत ब्लॉक डार्क जोन में पहुंच चुके हैं, जिस कारण पंजाब किसी अन्य राज्य को पानी नहीं दे सकता है.

     

     

     

    मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जब इस नहर के लिए यह पंजाब विरोधी समझौता किया गया था तो उस समय पर राज्य को 18.56 मिलियन एकड़ फुट पानी मिल रहा था, जो अब कम होकर 12.63 एमएएफ रह गया है. उन्होंने कहा कि अब तो पंजाब के पास किसी अन्य राज्य को देने के लिए अतिरिक्त पानी है ही नहीं. भगवंत मान ने आगे कहा कि इस समय पर हरियाणा को सतलुज, यमुना और अन्य नदियों से ही 14.10 एमएएफ पानी मिल रहा है, जबकि पंजाब को सिर्फ 12.63 एमएएफ पानी मिल रहा है. प्रोजेक्ट के नाम और प्रस्ताव को बदलने की वकालत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसको सतलुज यमुना लिंक नहर की बजाय अब यमुना सतलुज लिंक नहर मान लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि सतलुज दरिया में तो पहले ही पानी खत्म है, जिस कारण इससे एक बूंद भी देने का सवाल पैदा नहीं होता.

     

     

     

     

    भगवंत मान ने कहा कि इस स्थिति के मद्देनजर तो पंजाब को सतलुज दरिया के द्वारा गंगा और यमुना से पानी देना चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि यही एक ठोस विकल्प है, जिसे राज्य में पानी की कमी की चिंताजनक स्थिति को ध्यान में रखते हुए विचार किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि छोटा राज्य होने के बावजूद हरियाणा को पंजाब की अपेक्षा अधिक पानी मिल रहा है और दुख की बात यह है कि पंजाब की कीमत पर और पानी मांगा जा रहा है. इस स्थिति के संदर्भ में भगवंत मान ने कहा कि जब हमारे राज्य के खेत पानी बिना सूख रहे हैं तो हरियाणा को पानी कैसे दिया जा सकता है.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने नहरी ढांचे का कायाकल्प करने के लिए एक पैसा भी राज्य को नहीं दिया है. इस कारण किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. भगवंत मान ने कहा कि राज्य में 14 लाख ट्यूबवेल हैं, जो राज्य की सिंचाई जरूरतों की पूर्ति के लिए निरंतर पानी निकाल रहे हैं और राज्य ने देश को अनाज पक्ष से आत्मनिर्भर भी बनाया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कितनी हैरानी की बात है कि हरियाणा के पास अतिरिक्त पानी होने के कारण यह राज्य अपने जिलों में धान की फसल की खेती को उत्साहित कर रहा है. उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ पंजाब जो पानी बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहा है, किसानों को पानी की कम खपत वाली फसलें अपनाने के लिए अपील कर रहा है. भगवंत मान ने कहा कि चाहे पंजाब के किसानों ने धान की रिकॉर्ड पैदावार करके देश को आत्मनिर्भर बनाया, लेकिन इसके लिए राज्य ने पानी के रूप में एकमात्र बेशकीमती कुदरती स्रोत को दांव पर लगा दिया.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएमसीडी की पहली बैठक में आप पार्षदों ने किया हंगामा, सदन की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित
    Next Article अंगिका जागृति संघ का पारिवारिक मिलन सह बनभोज 8 जनवरी को।

    Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    June 20, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    सिंहभूम चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने टाटा टेक्नीकल इंस्टीच्यूट का किया भ्रमण कौशल विकास एवं उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण को और सशक्त बनाने पर दिया जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.