Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमसीडी की पहली बैठक में आप पार्षदों ने किया हंगामा, सदन की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित
    Breaking News Headlines राजनीति

    एमसीडी की पहली बैठक में आप पार्षदों ने किया हंगामा, सदन की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 6, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. दिल्ली नगर निगम में आज पहली ही बैठक में आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने जमकर हंगामा किया. सदन का माहौल इतना बिगड़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई. आप पार्षदों के हंगामे को देखते हुए प्रोटेम स्पीकर सत्या शर्मा ने सदन की कार्यवाही को एक घंटे के लिए स्थगित कर दी. गौरतलब है कि बैठक में एकीकृत दिल्ली नगर निगम के पहले मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव होने हैं. सुबह 11 बजे निगम मुख्यालय सिविल सेंटर में पार्षदों का शपथ ग्रहण होगा. इसके बाद निगम के मेयर का चुनाव कराया जाएगा. इन दोनों पर चुनाव के तत्काल बाद स्थायी समिति के छह सदस्य चुने जाएंगे. निगम अधिनियम की धारा 77 के तहत दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इस चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने वाली बैठक की अध्यक्षता के लिए पार्षद सत्या शर्मा को नामांकित किया है.

     

     

     

     

    इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने मेयर पद के लिए शैली ओबरॉय को प्रत्याशी बनाया है. वहीं विकल्प के तौर पर आशु ठाकुर को भी मैदान में उतारा है. वहीं बीजेपी की ओर से मेयर पद के लिए पार्षद रेखा गुप्ता ने नामांकन दाखिल किया है. इसी प्रकार डिप्टी मेयर पद के लिए आम आदमी पार्टी ने पार्षद आले मोहम्मद इकबाल को उतार है. विकल्प के तौर पर पार्षद जलज कुमार ने भी नामांकन किया है. वहीं बीजेपी ने इस पद के लिए कमल बागड़ी को मैदान में उतारा है. इसी क्रम में आप की ओर से स्थायी समिति सदस्य के लिए मोहिनी, सारिका चौधरी, मोहम्मद आमिल मलिक तथा रमिंदर कौर मैदान में हैं, जबकि बीजेपी ने इन पदों के लिए कमलजीत सहरावत और पंकज लूथरा का नामांकन कराया है. निर्दलीय पार्षद गजेंद्र सिंह दराल भी स्थायी समिति सदस्य के लिए मैदान में है.

     

     

     

    दिल्ली बीजेपी के नेता हरीश खुराना ने दिल्ली नगर निगम की पहली बैठक में हंगामे को लेकर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि दिल्ली के लिए यह काला दिन है और एमसीडी के इतिहास के लिए काला अध्याय. उन्होंने प्रोटेम स्पीकर के फैसले की अवमानना करने पर आप को आड़े हाथों लिया. मनोनीत सदस्यों को शपथ दिलाने के नाम पर हुए बवाल, हंगामा और मारपीट के बाद प्रोटेम स्पीकर सत्या शर्मा ने सदन की कार्यवाही को एक घंटे के लिए रोक दिया है. उन्होंने सदस्यों से आग्रह किया है कि एक घंटे बाद जब दोबारा से कार्यवाही शुरू हो तो संवैधानिक तरीके से कामकाज को आगे बढ़ाएं. लेकिन दूसरी ओर प्रोटेम स्पीकर के खिलाफ आम आदमी पार्टी के पार्षदों का आक्रोश बदस्तूर कायम है.

    दिल्ली नगर निगम की पहली बैठक की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा ने पार्षदों को शपथ दिलाने की प्रक्रिया शुरू की. इससे पहले खुद सत्या शर्मा ने बतौर पीठासीन अधिकारी शपथ ग्रहण किया. इसके बाद निगम के सदन में आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया. दरअसल पीठासीन अधिकारी ने सबसे पहले नोमिनेट सदस्यों को शपथ दिलाने का प्रयास किया. इसके विरोध में आम आदमी पार्टी के पार्षद मुकेश गोयल ने आपत्ति दर्ज की थी. देखते ही देखते मामला इतना बिगड़ गया कि आम आदमी पार्टी के पार्षद डायस पर पहुंच गए और पहली ही बैठक में हाथापाई तक की नौबत आ गई.

     

     

     

     

    वहीं आम आदमी पार्टी ने एमसीडी की पहली बैठक के लिए पार्षद मुकेश गोयल को नेता सदन बनाया है. इससे पहले आप ने मुकेश गोयल का नाम उप राज्यपाल के पास प्रोटेम स्पीकर पद के लिए भेजा था, लेकिन उपराज्यपाल ने सरकार को प्रस्ताव को खारिज कर बीजेपी पार्षद सत्या शर्मा को प्रोटेम स्पीकर नामित कर दिया था

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोयोला ग्राउंड में शुरू हुआ डॉग शो
    Next Article पंजाब के पास हरियाणा को देने के लिए एक बूंद भी अतिरिक्त पानी नहीं: भगवंत मान

    Related Posts

    कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, 20 फीट तक उछली

    June 20, 2026

    पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, पोस्तो नगर में लगा नया सबमर्सिबल पंप

    June 20, 2026

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राजेश शुक्ल ने जन्मदिन की बधाई दी

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, 20 फीट तक उछली

    पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, पोस्तो नगर में लगा नया सबमर्सिबल पंप

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राजेश शुक्ल ने जन्मदिन की बधाई दी

    करीम सिटी कॉलेज में नॉन-टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने मनाया अपना गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.