Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हरियाणा के बहादुरगढ़ में कमरे में अलाव जलाकर सोना पड़ा भारी, दम घुटने से तीन की मौत
    Breaking News Headlines

    हरियाणा के बहादुरगढ़ में कमरे में अलाव जलाकर सोना पड़ा भारी, दम घुटने से तीन की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 28, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    चंडीगढ़. हरियाणा के बहादुरगढ़ में तीन लोगों की कमरे में सोते वक्त दम घुटने से मौत हो गई. किराये के कमरे में अलाव जलाकर तीनों ने सोए थे. मामला शहर से सटे गांव कसार का है.
    दरअसल, कमरे में वेंटिलेशन की व्यवस्था भी नहीं थी. मौके पर मृतकों को उल्टियां भी हुई थीं. अनुमान लगाया जा रहा है तीनों की मौत दम घुटने से हुई. हालांकि मौत के असर कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही होगी. एक व्यक्ति उत्तराखंड के जिला हरिद्वार का और दूसरा पश्चिम बंगाल का रहने वाला था. तीसरे की पहचान नहीं हो सकी है.

     

     

    तीनों यहां एक टायर निर्माता कंपनी में पावर हाउस के निर्माण कार्य में लगे थे. कमरे में मृत मिले दो लोगों की पहचान सैफिजुल मेहेना (41) और मुनेश कुमार (42) के रूप में हुई है. सैफिजुल पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले का रहने वाला था. जबकि मुनेश पुत्र ज्ञासन उत्तराखंड के जिला हरिद्वार के मुंडाखेड़ा कलां का निवासी था.

     

     

    तीसरे शख्स की पहचान के पुख्ता प्रमाण तो नहीं मिले हैं, लेकिन उसका नाम कल्लू बताया जा रहा है और मुनेश के ही गांव से था. तीनों पेशे से मजदूर थे. सैफिजुल गांव कसार में स्थित नवीन के मकान की दूसरी मंजिल पर सात-आठ महीने से रह रहा था. मुनेश और कल्लू भी फिलहाल इसी के पास रह रहे थे. इन दिनों एचएसआईआईडीसी में स्थित योकोहामा कंपनी में काम कर रहे थे.

     

     

    मंगलवार की सुबह ये नहीं उठे. कंपनी में काम पर नहीं पहुंचे तो प्रोजेक्ट हेड विकास ने कई बार कॉल की लेकिन किसी ने नहीं उठाया फिर विकास उनके कमरे में पहुंचा. भीतर से दरवाजा बंद था. कई बार खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो जैसे-तैसे खिड़की की साइड से देखा. तीनों अंदर बेसुध पड़े थे. विकास ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी. यहां से सूचना पाकर सेक्टर-6 थाना पुलिस मौके पर पहुंची. दरवाजे की कुंडी तोड़कर पुलिस कमरे में घुसी तो तीनों मजदूर मृत अवस्था में थे.

    डीएसपी पवन कुमार, एसएचओ सुनील कुमार और एफएसएल टीम ने मौके का मुआयना कर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया. कमरे से अलाव की राख, जली हुई लकडिय़ां बरामद हुई. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कमरा पूरी तरह से बंद था. तीनों मृतकों ने उल्टी भी की है. अनुमान लगाया जा रहा है कि अलाव के कारण कमरे में गैस बन गई. वेंटिलेशन न होने के कारण तीनों का दम घुट गया और जान चली गई. कमरे से दो मृतकों के आधार कार्ड मिले हैं. इनके आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है. पुलिस तीसरे शख्स कल्लू की पहचान और परिजनों के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है. शवों को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया गया है.

    इंजीनियर विकास ने बताया कि उनकी कंपनी को योकोहामा में प्रोजेक्ट मिला है. इस प्रोजेक्ट में ये तीनों सात-आठ महीने से बतौर मजदूर काम कर रहे थे. सुबह काम पर नहीं आए तो वह उनके कमरे में पहुंचा, लेकिन वह अंदर से बंद था. जब पुलिस ने कमरा खोला तो तीनों मृत अवस्था में मिले. वहीं, पड़ोसी किरायेदारों ने बताया कि सोमवार की रात को तीनों कमरे के बाहर ही थे. आसपास अन्य लोगों से ठीकठाक बातचीत कर रहे थे. इस घटना से आसपास रह रहे अन्य मजदूर भी हैरत में हैं. गांव कसार समेत बहादुरगढ़ इलाके में दिनभर इस घटना की चर्चा रही.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली की सड़कों पर अचानक ब्लैक टी शर्ट में राहुल गांधी जनता के बीच पहुंच गए
    Next Article मौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में पड़ेगी प्रचंड ठंड, छाया रहेगा घना कोहरा

    Related Posts

    संघ और सरकार देखें सफेदपोश का लबादा दूसरे की जमीन पर कब्जे के आरोप से लेकर ऑटो क्लस्टर में कथित अनियमित नियुक्ति तक उठे गंभीर सवाल

    September 28, 2026

    बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल टली, आंदोलनात्मक कार्यक्रम भी स्थगित

    September 28, 2026

    सुरक्षा से सुविधा तक, लखनऊ मंडल में बदलाव की नई तस्वीर

    September 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संघ और सरकार देखें सफेदपोश का लबादा दूसरे की जमीन पर कब्जे के आरोप से लेकर ऑटो क्लस्टर में कथित अनियमित नियुक्ति तक उठे गंभीर सवाल

    बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल टली, आंदोलनात्मक कार्यक्रम भी स्थगित

    इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

    सुरक्षा से सुविधा तक, लखनऊ मंडल में बदलाव की नई तस्वीर

    एसआईआर विवाद: भ्रम फैलाकर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर न करें विपक्ष :योगी

    2027 के रण मे तय होंगा बसपा का सियासी भविष्य

    लहरें तेज हैं, अब लोकतंत्र की परीक्षा है SIR के बहाने सियासत गरम

    प्रसंगवश – 28 सितंबर: लता मंगेशकर जयंती]

    विश्व हृदय दिवस 29 सितंबर 2026

    एसएसपी खुद बाइक से निकले शहर के हालात देखने, चौक-चौराहों पर लोगों से लिया फीडबैक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.