Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में पड़ेगी प्रचंड ठंड, छाया रहेगा घना कोहरा
    Breaking News Headlines

    मौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में पड़ेगी प्रचंड ठंड, छाया रहेगा घना कोहरा

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 28, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली. प्रचंड ठंड की चपेट में आए उत्तर भारत के अनेक क्षेत्रों का तापमान शिमला से भी कम दर्ज हो रहा है. जिसके चलते चहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है. वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि अगले चौबीस घंटों के दौरान दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ सहित अनेक इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है.

     

    इसके साथ ही मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले दो दिनों में राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है. मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा कि हल्की हवा के हावी होने और निचले क्षोभमंडल स्तरों में उच्च नमी के कारण अगले 24 घंटों के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों और उत्तर राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा जारी रहने की संभावना है.

     

    मौसम विभाग के अनुसार, नए साल की पूवज़् संध्या और नए साल के मौके पर भी उत्तर भारत में प्रचंड ठंड रहेगी और घना कोहरा छाया रहेगा. वहीं, बिहार में पछुया हवा बहने की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है.

     

    मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश के इलाको में 3-7 डिग्री के बीच में न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. दिल्ली में जहां मंगलवार को 3 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिर गया, वहीं राजस्थान के चुरू में 0.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. आज भी कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा. जम्मू-कश्मीर, असम और ओडिशा में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. राष्ट्रीय राजधानी के अधिकतर हिस्सों में बुधवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे कुछ इलाकों में दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई. कम दृश्यता के कारण सड़क व रेल यातायात प्रभावित हुआ.

     

    मौसम विभाग के अनुसार दृश्यता शून्य से 50 मीटर के बीच रहने पर बेहद घना कोहरा, 51 मीटर से 200 मीटर के बीच घना कोहरा, 201 मीटर से 500 मीटर के बीच मध्यम कोहरा और 501 से 1,000 मीटर के बीच रहने पर हल्का कोहरा माना जाता है. वहीं मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने पर शीत लहर की घोषणा की जाती है. शीतलहर की घोषणा तब भी की जाती है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम हो और सामान्य से 4.5 डिग्री कम हो. न्यूनतम तापमान के दो डिग्री सेल्सियस रहने या सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस से कम रहने पर भीषण शीतलहर की घोषणा की जाती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहरियाणा के बहादुरगढ़ में कमरे में अलाव जलाकर सोना पड़ा भारी, दम घुटने से तीन की मौत
    Next Article जम्मू में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, एनकाउंटर में मार गिराये तीन आतंकवादी

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.