Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली की सड़कों पर अचानक ब्लैक टी शर्ट में राहुल गांधी जनता के बीच पहुंच गए
    Breaking News Headlines

    दिल्ली की सड़कों पर अचानक ब्लैक टी शर्ट में राहुल गांधी जनता के बीच पहुंच गए

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा ने दिल्ली में आने के बाद ब्रेक ले लिया है. अब फिर से पदयात्रा कुछ दिन के विश्राम के बाद 3 जनवरी से शुरू होगी. यात्रा का अगला पड़ाव 3 जनवरी 2023 को लोनी बॉर्डर से शुरू होगा. जिसके बाद पदयात्रा यूपी में एंट्री करेगी. ऐसे में यात्रा के ब्रेक के चलते राहुल गांधी इन दिनों दिल्ली में हैं. जहां सोमवार को उन्होंने भारत के महान हस्तियों की स्मारक पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की. वहीं अब मंगलवार को कांग्रेस नेता दिल्ली के बाजार में पहुंच गए. जहां राहुल गांधी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

     

     

    फोटो के साथ कांग्रेस नेता ने कसा तंज

    कांग्रेस नेता वीरेंद्र चौधरी ने राहुल गांधी की दो तस्वीरें ट्विटर पर साझा की है, जिसमें एक बार फिर दिल्ली की सर्दी के अंदर राहुल गांधी ब्लैक कलर की टीशर्ट में नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों के कैप्शन में कांग्रेस नेता ने लिखा, दिल्ली की सड़कों पर जनता के बीच अचानक जा पहुंचे राहुल गांधी जी. सांसद जी को ऐसे देखकर बीजेपी और आप वालों का टेंपरेचर और बढ़ गया होगा.

     

    24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची थी यात्रा

    जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी अचानक दिल्ली के वसंत विहार मार्केट पहुंचे, जहां उनको देखकर लोगों के बीच सनसनी फैल गई. लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए बेकरार नजर आए. आपको बता दें कि कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर में संपन्न होने वाली कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची थी, जहां लाल किले से राहुल गांधी ने कहा था कि मोदी सरकार अंबानी और अडाणी की सरकार है. इसी के उन्होंने देश में नफरत फैलाने का भी बीजेपी पर आरोप लगाया था.

     

    03 से 05 जनवरी तक यूपी में रहेगी यात्रा

    गौरतलब है कि दिल्ली में यात्रा को ब्रेक दिया गया है. वहीं यात्रा में साथ चलने वाले कंटेनर की मरम्मत की जा रही है. जिसके बाद यात्रा फिर से शुरू होगी. 3 जनवरी से 05 जनवरी तक यात्रा यूपी में रहेगी, जिसके बाद आगे बढ़ेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत सरकार पर कर्ज का बोझ बढ़ा, दूसरी तिमाही में कुल देनदारी 1 फीसदी बढ़कर 147.19 लाख करोड़ हुआ
    Next Article हरियाणा के बहादुरगढ़ में कमरे में अलाव जलाकर सोना पड़ा भारी, दम घुटने से तीन की मौत

    Related Posts

    बारीडीह में नदी के तेज बहाव में बहे दो युवक, तलाश जारी

    September 26, 2026

    राजद ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, फूंका पुतला

    September 26, 2026

    जुगसलाई में 17.274 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

    September 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बारीडीह में नदी के तेज बहाव में बहे दो युवक, तलाश जारी

    राजद ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, फूंका पुतला

    जुगसलाई में 17.274 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

    मनमोहन सिंह की जयंती पर जिला कांग्रेस ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण

    मैरीन ड्राइव हादसा: सार्थक, नमन और वंशिका के परिजनों से मिले सरयू राय, जताई गहरी संवेदना

    गोलमुरी में लगातार दो दिनों की आपराधिक घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश, सुरक्षा की मांग को लेकर बाजार बंद

    रभा कॉलेज ऑफ़ फ़ार्मेसी ने वर्ल्ड फ़ार्मासिस्ट डे जोश के साथ मनाया

    केनरा बैंक लूटकांड में पुलिस ने जारी की तीन अपराधियों की तस्वीर, प्रत्येक पर ₹2 लाख का इनाम

    सोनारी के बिंदल मॉल में 11 राउंड फायरिंग, चार घायल; CCTV से हमलावरों की पहचान का दावा, डोबो के रास्ते चांडिल भागे आरोपी

    ईचागढ़ में आजसू को झटका, हरेलाल महतो ने छोड़ी पार्टी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.