Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंटरनेशनल यात्रियों के लिए कोरोना एडवाइजरी जारी, एयरपोर्ट पर होगी थर्मल स्कैनिंग एवं रैंडम टेस्टिंग
    Breaking News Headlines

    इंटरनेशनल यात्रियों के लिए कोरोना एडवाइजरी जारी, एयरपोर्ट पर होगी थर्मल स्कैनिंग एवं रैंडम टेस्टिंग

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    देश और दुनिया में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार एक्टिव मोड में आ गई है. इसी के तहत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नागर विमानन मंत्रालय को पत्र लिख कर इंटरनेशनल यात्रियों के लिए कोरोना एडवाइजरी जारी कर दी है. एडवाइजरी के अनुसार विदेश से आने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर पहले थर्मल स्कैनिंग, रैंडम टेस्टिंग करानी होगी. इसके बाद अगर कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं तो आइसोलेट होना पड़ेगा.

     

     

    एडवाइजरी में कहा गया है कि एयरपोर्ट पर उन संदिग्ध यात्रियों का कोरोना टेस्ट होगा, जिनमें कोई लक्षण दिखाई देते हैं. इसके अलावा कुल यात्रियों में से करीब 2 प्रतिशत यात्रियों का रैंडम टेस्ट भी किया जाएगा. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आधिकारिक पत्र में कहा गया कि प्रत्येक उड़ान में कुल यात्रियों के दो प्रतिशत तक को आगमन के बाद हवाई अड्डे पर रैंडम परीक्षण से गुजरना होगा. प्रत्येक उड़ान में ऐसे यात्रियों का चयन संबंधित एयरलाइंस द्वारा किया जाएगा.

     

    एडवाइजरी के अनुसार इंटरनेशनल यात्रियों को एयरपोर्ट पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा. जब वे एयरपोर्ट पर अंदर प्रवेश करेंगे तो उनका हेल्थ अफसर थर्मल स्क्रीनिंग करेंगे. इस दौरान अगर लक्षण पाए गए तो उन्हें टेस्ट और ट्रीटमेंट दिया जाएगा. ऐसे यात्रियों को आइसोलेट किया जाएगा. वहीं एडवाइजरी में कहा गया है कि सभी इंटरनेशनल यात्रियों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा.

     

    एडवाइजरी में कहा गया है कि इंटरनेशनल यात्रियों में से 2 प्रतिशत का रैंडम कोरोना टेस्ट होगा. संबंधित एयरलाइंस रैंडम टेस्ट के लिए अपने यात्रियों का चयन करेंगी. सैंपल देने के बाद यात्रियों को एयरपोर्ट से बाहर जाने दिया जाएगा. यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसका सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा. पॉजिटिव यात्रियों को कोरोना प्रोटोकॉल के तहत आइसोलेट किया जाएगा. सभी यात्रियों को खुद देखभाल करनी चाहिए. साथ ही लक्षण होने पर इसकी रिपोर्ट करनी चाहिए.

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरकारी जमीन खरीद में हुए फर्जीवाड़े के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने रॉबर्ट वाड्रा को दिया झटका
    Next Article पुणे में रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट से दो लोगों की मौत, चार घायल

    Related Posts

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.