Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोविड-19 हालात की समीक्षा: सरकार ने मास्क लगाने और टीकाकरण कराने का सुझाव दिया
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश ओड़िशा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार बेगूसराय मुजफ्फरपुर रांची राष्ट्रीय समस्तीपुर

    कोविड-19 हालात की समीक्षा: सरकार ने मास्क लगाने और टीकाकरण कराने का सुझाव दिया

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 21, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोविड-19 हालात की समीक्षा: सरकार ने मास्क लगाने और टीकाकरण कराने का सुझाव दिया

    कोविड अभी खत्म नहीं हुआ है: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

    दुनिया के कई हिस्सों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में अचानक तेजी के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को देश में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की।.

     

    उन्होंने लोगों से कहा कि वे कोविड अनुकूल व्यवहार करते हुए मास्क लगाएं और टीकाकरण कराएं।

     

    देश के हवाई अड्डों पर चीन और अन्य देशों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय विमान यात्रियों के नमूने औचक(रैंडम) तरीके से लेकर कोविड-19 की जांच की जाएगी। दुनिया के कई हिस्सो में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देजनर यह फैसला किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में देश में कोविड-19 के हालात की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक के बाद यह कदम उठाया गया। एक सूत्र ने कहा, ‘‘चीन समेत विभिन्न देशों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कोविड-19 जांच के लिए औचक तरीके से नमूने लिए जाएंगे।” सूत्रों ने कहा कि चीन में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी का कारण माने जा रहे ओमिक्रोन के बीएफ.7 प्रकार के भारत में अब तक तीन मामले मिले हैं।

    कोविड अभी खत्म नहीं हुआ है: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

     

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को नयी दिल्ली में देश में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सजग रहने और निगरानी तंत्र मजबूत करने का निर्देश दिया। मांडविया ने एक ट्वीट में कहा, “कुछ देशों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर आज विशेषज्ञों और अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। कोविड अभी खत्म नहीं हुआ है। मैंने सभी संबंधित लोगों को सजग रहने और निगरानी बढ़ाने के लिए कहा है। हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिाए तैयार हैं।”

    15 लाख चीनी नागरिकों की मौत की आशंका

    कोविड-19 के नये स्वरूप से उत्पन्न स्थिति को लेकर जहां भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को तत्काल बैठक आयोजित की, वहीं विभिन्न आंकड़ों के विश्लेषण से संकेत मिलता है कि चीन में सख्त ‘जीरो कोविड नीति’ को वापस लिये जाने के बाद संक्रमण के मामलों में भारी वृद्धि और बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो सकती है। ‘द इकोनॉमिस्ट’ में प्रकाशित हाल की एक रिपोर्ट के अनुसार, लोगों के संक्रमित होने की दर और अन्य परिस्थितियों के अध्ययन के आधार पर लगभग 15 लाख चीनी नागरिकों की मौत की आशंका जतायी गयी है। ये आंकड़े अन्य हालिया आंकड़ों से भी मेल खाते हैं, जिनमें ‘द लांसेट’ पत्रिका की पिछले सप्ताह की एक रिपोर्ट भी शामिल है।

     

    मौतों की संख्या का अनुमान लगाना मुश्किल

     

    इन आंकड़ों से संकेत मिलता है कि चीन में पाबंदियों में ढील दिये जाने के बाद कोरोना वायरस संक्रमण से 13 लाख से 21 लाख लोगों की मौत हो सकती हैं। ‘द लांसेट’ की रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘मौतों की संख्या का अनुमान लगाना मुश्किल है। यह बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि बुजुर्गों और कमजोर लोगों को कितनी संख्या में कोविड-रोधी टीके लगाये गये हैं।” इसमें कहा गया है, ‘‘ब्रिटेन के सीरोलॉजिकल अध्ययनों से पता चला है कि देश में लगभग सभी में सार्स-सीओवी-2 के खिलाफ एंटी-बॉडी हैं। चीन के आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन उनमें प्राकृतिक प्रतिरक्षा का स्तर निश्चित रूप से कम होगा। महामारी के दौरान देश में कोविड-19 के 20 लाख से भी कम मामले दर्ज किए गये थे।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में वर्तमान राज्य सरकार के 03 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 दिसंबर 2022 को आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई
    Next Article सूर्य मंदिर समिति की प्रथम कार्यसमिति बैठक हुई सम्पन्न, श्रीराम मंदिर स्थापना के तृतीय वर्षगांठ पर संगीतमय श्रीराम कथा के भव्य आयोजन का लिया गया निर्णय

    Related Posts

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की हालत नाजुक, टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा इलाज

    November 21, 2026

    बदडीहा में नीलम ड्रेसेस एंड शू स्टोर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    November 21, 2026

    बिरसानगर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन; अमर बाउरी और पूर्णिमा साहू ने किया स्वागत

    November 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की हालत नाजुक, टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा इलाज

    बदडीहा में नीलम ड्रेसेस एंड शू स्टोर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    बिरसानगर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन; अमर बाउरी और पूर्णिमा साहू ने किया स्वागत

    सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की जागरूकता रैली, उपायुक्त ने दिया यातायात नियमों के पालन का संदेश

    विधायक संजीव सरदार की पहल पर करीब 70 करोड़ से पोटका में बनेगा ग्रिड सब-स्टेशन, 12 माह में निर्माण का लक्ष्य

    Chicken Road: Türkiye’deki Oyuncular İçin Kapsamlı Bir İnceleme

    देवउठानी एकादशी पर खाटू श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उद्घाटन

    हत्या के दिन चंदौली की जेल में था अखिलेश सिंह! सुप्रीम कोर्ट में ‘एलिबाई’ से मचेगी हलचल?

    राजस्व कार्यों के निष्पादन में लगातार शिथिलता एवं असंतोषजनक प्रदर्शन पर अपनाया कड़ा रुख : रिची पांडेय

    जिला विधिक सेवा प्राधिकार की टीमें चयनित गांवों में घर घर जाकर नालसा सहित सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का करेगी प्रचार प्रसार : आर्या

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.