Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चमकी बुखार: 16 और बच्चों की मौत, दिल्ली से विशेषज्ञों की पांच टीमें आयेंगी
    Breaking News Headlines बिहार राष्ट्रीय

    चमकी बुखार: 16 और बच्चों की मौत, दिल्ली से विशेषज्ञों की पांच टीमें आयेंगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 20, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चमकी बुखार ने उत्तर बिहार के अलावा सूबे के अन्य हिस्सों में भी कहर बरपाना शुरू कर दिया है. लगातार 19वें दिन बुधवार को भी 16 बच्चों की मौत हो गयी. मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में आठ बच्चों की जान चली गयी. वहीं, शहर के केजरीवाल अस्पताल में एक बच्चे ने दम तोड़ दिया. उधर, जेएलएनएमसीएच, भागलपुर में चार, वैशाली के महनार, समस्तीपुर व मधुबनी में एक-एक बच्चे की मौत हो गयी. दूसरी ओर भर्ती होने वाले बच्चों का भी आंकड़ा घटने का नाम नहीं ले रहा है. 24 घंटे के अंदर एसकेएमसीएच व केजरीवाल में 32 नये बच्चों को भर्ती किया गया.

    एसकेएमसीएच में जहां 24 बच्चे भर्ती किये गये, वहीं केजरीवाल में आठ बच्चे भर्ती किये गये. पीड़ित बच्चों के आने का सिलसिला नहीं रुकने के कारण एसकेएमसीएच के कैदी वार्ड खाली करा दिया गया है. उसमें बच्चों के लिए पीआइसीयू बनाया गया है, जिसमें 19 बेड लगाये गये हैं. उधर, मधुबनी के झंझारपुर में चमकी बुखार से पांच साल की एक बच्ची की मौत हो गयी. उसकी पहचान बेलाराही गांव निवासी सदाय के पांच वर्षीय पुत्री शीला कुमारी के रूप में की गयी है. वहीं, समस्तीपुर के सरायरंजन में लाटबसेपुरा के वार्ड 6 निवासी संजय दास के पुत्र गोलू कुमार की मौत हो गयी.

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ हर्षवर्धन ने मुजफ्फरपुर में बच्चों में फैली अज्ञात बीमारी की बुधवार को समीक्षा की. इसके बाद उन्होंने बिहार में विशेषज्ञों की पांच केंद्रीय टीमें तत्काल बिहार भेजने का निर्देश दिया. टीमों में 10 विशेषज्ञों के साथ पारा मेडिकल स्टाफ भी शामिल हैं. ये टीमें मुजफ्फरपुर में जेइ व एइएस की इलाज में सहयोग करेंगी. डाॅ हर्षवर्धन ने निर्देश दिया कि राज्य को जेइ व एइएस बीमारी की रोकथाम व इलाज में सहयोग के लिए केंद्रीय टीमें भेजी जा रही हैं. इनमें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल, सफदरजंग अस्पताल और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के 10 शिशु रोग विशेषज्ञ शामिल हैं. ये टीमें एसकेएमसीएच में भर्ती मरीजों के इलाज में सहयोग करेंगी. साथ ही ग्रामीण इलाकों में मरीजों की निगरानी करेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसत्ता का व्यवहार वही है:श्यामल सुमन
    Next Article कर्नाटक में किसी भी दिन टूट सकता है कांग्रेस गठबंधन, कुमारस्वामी ने बयां किया दर्द

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.