Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत में 20 करोड़ के पार पहुंची ‘अवतार 2’ की एडवांस बुकिंग
    Breaking News Headlines सिनेमा

    भारत में 20 करोड़ के पार पहुंची ‘अवतार 2’ की एडवांस बुकिंग

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    हॉलीवुड की ब्लॉकस्टर फिल्म ‘अवतार’ की कहानी अब आगे देखने के लिए तैयार हो जाइए. 2009 में रिलीज हुई इस फिल्म का दूसरा पार्ट ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है. 13 साल की कड़ी मेहनत के बाद जेम्स कैमरबन एक बार फिर से अपनी ऑडियंस के बीच हाजिर हैं. इस फिल्म को देखने के लिए फैंस लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे. लेकिन उनका इंतजार अब खत्म हो चुका है.

     

    ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ अपनी रिलीज से पहले ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई थी. फिल्म की छोटी-छोटी खबर पर फैंस की नजरें थी. फिल्म की रिलीज के बाद ये उम्मीद जताई जा रही है कि अवतार 2 को भारत में धमाकेदार ओपनिंग मिलने वाली है. मेकर्स का ऐसी उम्मीद लगाने के पीछे एक अहम वजह भी है. दरअसल ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ की एडवांस बुकिंग की कमाई ने सभी को दंग कर दिया है. भारत में इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के तौर पर 20 करोड़ का कारोबार किया है.

     

    फिल्म ने गुरुवार रात तक पूरे भारत में एडवांस बुकिंग में 20 करोड़ से अधिक की कमाई की. भारत में इस आंकड़ें तक पहुंचने वाली अवतार 2 पांचवी फिल्म बन गई है. वहीं केजीएफ चैप्टर 2 का रिकॉर्ड अभी बरकरार है. इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के दौरान 80 करोड़ के टिकट बेटे थे. एक तरफ जहां ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ को लेकर फैंस के बीच काफी बज देखने को मिल रहा है. वहीं चेन्नई के लोगों के लिए बुरी खबर भी है.

     

    खबरों की माने तो चेन्नई में ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ रिलीज नहीं होगी. इस बात पर थिएटर मालिकों का कहना है कि वे डिज्नी स्टूडियो के साथ एक अनुकूल सौदा करने में सक्षम नहीं थे. हालांकि, चेन्नई में थिएटर मालिकों ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया है कि, अवतार: द वे ऑफ वॉटर संबंधित संपत्तियों में रिलीज नहीं हो रही है क्योंकि वे डिज्नी स्टूडियो के साथ अनुकूल शर्तों पर नहीं आ सके, जो फिल्म का वितरण कर रहे हैं. वेट्री थिएटर, एजीएस सिनेमाज और जीके सिनेमाज चेन्नई के कुछ लोकप्रिय थिएटर हैं जहां फिल्म नहीं दिखाई जा सकेगी.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउलेमा बोर्ड और मुस्लिम संगठन ने किया ‘पठान’ का विरोध कहा- नहीं होने देंगे रिलीज
    Next Article तीसरे स्थान के लिए क्रोएशिया से भिड़ेगी मोरक्को की टीम

    Related Posts

    मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का होगा आयोजन

    April 27, 2026

    उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी, जामताड़ा आलोक कुमार के निदेशानुसार जिले के सभी प्रखंडों एवं दोनों निकायों में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    April 27, 2026

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा आलोक कुमार परीक्ष्यमान उप-समाहर्ता ने की शिष्टाचार भेंट

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जिले में कृषि ऋण सशक्तिकरण अभियान जारी, किसानों को केसीसी से जोड़ने पर जोर

    राजेश कुमार शुक्ला ने रचा इतिहास, लगातार तीसरी बार जीते 

    दीपक कुमार बने प्रोकेम स्लैम फिनिशर 

    परिसंपत्ति बचाने की बजाए हो रही राजनीति : कुलबिंदर 

    मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का होगा आयोजन

    उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी, जामताड़ा आलोक कुमार के निदेशानुसार जिले के सभी प्रखंडों एवं दोनों निकायों में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा आलोक कुमार परीक्ष्यमान उप-समाहर्ता ने की शिष्टाचार भेंट

    उपायुक्त के निर्देश पर आंगनवाड़ी सेविका/सहायिका के रिक्त पदों हेतु आमसभा की तिथि जारी

    जिले में कृषि ऋण सशक्तिकरण अभियान जारी, किसानों को केसीसी से जोड़ने पर जोर

    नाबालिग लड़की भगाने के आरोपी सहित वारंटी गिरफ्तार, दोनों भेजे गए जेल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.